खुशखबरी! रेलवे चलाने जा रहा 283 स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए मिलेगा कंफर्म टिकट

Updated on 26-10-2023 02:12 PM
नई दिल्ली: रेलवे (Indian Railway) की ओर से दिवाली और छठ के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। रेलवे (Indian Railway) आने वाले त्योहारों को देखते हुए 283 स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। हर साल दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस दौरान लोगों को ट्रेन में सफर के लिए टिकट नहीं मिलने की समस्या आती है। अगले कुछ दिनों में दिवाली (Diwali 2023) और छठ (Chhath 2023) का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन (Diwali Chhath Special Train 2023) चलाने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने यह ऐलान किया है। यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें कुल 4,480 फेरे लगाएंगी।
हर जोन में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से हर जोन में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें पूर्व मध्य रेलवे कुल 42 स्पेशल ट्रेन को चलाएगा। ये ट्रेनें कुल 512 फेरे लगाएंगी। पश्चिम रेलवे 36 स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें कुल 1,262 फेरे लगाएंगी। वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे 24 स्पेशल ट्रेनों के द्वारा कुल 1,208 ट्रेनों को चलाया जाएगा। बता दें कि इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से नई दिल्ली, आनंद विहार, पटना, सहरसा, जोगवनी, गोरखपुर, बरौनी, मुजफ्फरपुर, गया, लखनऊ, दरभंगा, कटिहार आदि जैसे शहरों से आने जाने वाले यात्रियों इस त्योहारी सीजन सुविधा रहेगी। इससे पहले साल 2022 में भारतीय रेलवे ने 216 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं।

पटना तक चलेगी ये ट्रेन


आनंद विहार से पटना के लिए 24 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार टर्मिनल से रात साढ़े 11 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलाई जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 02391 पटना जंक्शन से रात 10 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल पर दोपहर 3 बजे पहुंचेगी। इसे 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाया जाएगा।

6 नवंबर से चलेगी ये ट्रेन


ट्रेन नंबर 01678 नई दिल्ली-गया आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 06.11.2023 से 27.11.2023 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 08.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन मध्यरात्रि 00:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01677 गया- नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 07.11.2023 से 28.11.2023 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गया से सुबह 07.35 बजे चलेगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 11:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.