गुड न्यूज़ :केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार डीए एरियर 3 किस्तों में देगी

Updated on 08-11-2022 05:30 PM
केंद्र सरकार ने पहले जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने का डीए बकाया देने से इनकार कर दिया था परंतु अब अपडेट न्यूज़ यह है कि सेंट्रल गवर्नमेंट ने अपने एम्पलाइज को 3 किस्तों में डीए एरियर देने का मन बना लिया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को 12000 से लेकर 2 लाख रुपए तक का फायदा होगा
सातवां वेतनमान के तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बकाया चल रहा था। वह लगातार मांग कर रहे थे परंतु भारत सरकार की ओर से कोरोना के कारण भुगतान से इंकार कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इशारा मिलते ही केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। मोदी कैबिनेट यदि कर्मचारियों की इस मांग को मंजूरी दे देती है तो लेवल-3 के कर्मचारियों का डीए बकाया करीब 11,880 रुपए से 37,554 रुपए हो जाएगा। दूसरी ओर लेवल-13 या लेवल-14 के कर्मचारियों का डीए बकाया 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए के बीच रहेगा।

सातवां वेतनमान- केंद्रीय कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता मिलने की संभावना
केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती है, जिसका फायदा करीब सवा करोड़ कर्मचारी और पेंशनधारकों को होगा। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी साल 2023 से हो सकती है। मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा करती है तो फिर महंगाई भत्ता 42 फीसदी हो जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 8,000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.