इकॉनमी के लिए अच्छी खबर, दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, देश में खूब हो रहा इन्वेस्टमेंट

Updated on 22-11-2023 02:39 PM
मुंबई : रेटिंग एजेंसी ICRA ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में 7% की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के रेट सेटिंग पैनल के अनुमान को पार कर जाएगा। ICRA की चीफ अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, 'दूसरी तिमाही (Q2)में GDP ग्रोथ रेट Monetary Policy Committee (MPC) के अनुमान से अधिक होने की उम्मीद है।

नायर ने कहा, 'असमान वर्षा, साल भर पहले और अब की कमोडिटी की कीमतों के कम अंतर, संसदीय चुनावों के करीब आने पर सरकारी कैपेक्स की गति में संभावित मंदी, कमजोर बाहरी मांग और मॉनेटरी सख्ती के प्रभाव से H2FY24 में कम GDP ग्रोथ में तब्दील होने की आशंका है।'

FY24 के लिए 6% ग्रोथ का अनुमान


ICRA ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पहली तिमाही में 7.8% की वृद्धि के बाद दूसरी तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि घटकर 7% होने का अनुमान है। इस अडजेस्टमेंट को सामान्य आधार और अप्रत्याशित मॉनसून पैटर्न के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 'नतीजतन, हम अपने वित्त वर्ष 2024 के GDP विकास अनुमान को 6.0% पर बनाए रखते हैं, जो कि वित्तीय वर्ष के लिए MPC के 6.5% के अनुमान से कम है।'

निवेश गतिविधि में मजबूती


रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरी तिमाही के दौरान, देश में निवेश गतिविधि में मजबूती बनी रही, निवेश से संबंधित ग्यारह में से सात इंडिकेटर्स पहली तिमाही की तुलना में साल-दर-साल बेहतर वृद्धि दिखा रहे हैं। ICRA ने अपने नोट में कहा, 'जबकि शेष चार इंडिकेटर्स में सालाना वृद्धि Q1 के सापेक्ष Q2 FY2024 में कमजोर हो गई, उन सभी में तिमाही में दोहरे अंकों में विस्तार देखा गया, जिसमें CV पंजीकरण (+13.5 प्रतिशत), सीमेंट उत्पादन (+10.2 प्रतिशत) शामिल हैं।

25 अरब डॉलर का विदेशी निवेश संभव: DBS


DBS बैंक इंडिया के ट्रेजरी अधिकारी ने कहा कि अगर भारतीय सरकारी बॉन्ड प्रमुख ब्लूमबर्ग बॉन्ड इंडेक्सेज में शामिल हो जाते हैं, तो उनमें करीब 25 अरब डॉलर का विदेशी इनफ्लो देखा जा सकता है। DBS बैंक इंडिया में ट्रेजरी और मार्केट के कार्यकारी निदेशक समीर करियाट के अनुसार, यदि भारत को ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल किया जाता है, तो 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में लगभग 7 बेसिस पॉइंट की गिरावट हो सकती है और 25 बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित हो सकता है। करियाट ने कहा, अगर ब्लूमबर्ग इंडेक्स में भारत को शामिल करने में देरी होती है, तो बॉन्ड यील्ड बढ़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि बाजार को इसकी उम्मीद नहीं थी।

बॉन्ड इन्वेस्टर्स इस महीने के अंत तक इसकी घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं। सितंबर में जेपी मॉर्गन ने घोषणा की कि भारत को जून 2024 से शुरू होने वाले प्रमुख उभरते बाजार डेट इंडेक्स में जोड़ा जाएगा। अगले वर्ष निवेशकों द्वारा भारतीय बांडों में 20 बिलियन डॉलर से 25 बिलियन डॉलर का निवेश करने की उम्मीद है। भारत के बेंचमार्क 10-वर्षीय बांड पर यील्ड मंगलवार को गिरकर 7.25% हो गई, जो पिछले महीने के उच्चतम 7.40% से कम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.