पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वापस लौटा सबसे धाकड़ खिलाड़ी

Updated on 08-09-2023 02:22 PM
कोलंबो: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद एशिया कप से वापस लौट आए थे। पहले तो कयास लगाए जाने लगे कि वह फिर से चोटिल हो गए हैं। लेकिन बुमराह की पत्नी संजना गणेशन मां बनी थी। इसकी वजह से ही वह भारत लौटे थे। बुमराह ने नेपाल के खिलाफ मुकाबला भी नहीं खेला था। अब पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है।

टीम इंडिया से जुड़े बुमराह

जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। एशिया कप 2023 के सुपर 4 में 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होनी है। यह मुकाबला कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा। शुक्रवार शाम को बुमराह आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे। हालांकि बारिश की वजह से भारत का मैदान पर अभ्यास करना मुश्किल दिख रहा है। भारतीय टीम को इंडोर में अभ्यास करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। गुरुवार को भी टीम के खिलाड़ियों ने इंडोर में ही ट्रेनिंग की थी।

सुपर 4 पर बारिश का साया

एशिया कप के बचे हुए सभी मुकाबले अब कोलंबो में होने हैं। इन सभी पर बारिश का साया है। रविवार को वहां बारिश की संभावना 90 प्रतिशत से ज्यादा है। शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका का मुकाबला होना है। उस मैच में बारिश की संभावना 85 प्रतिशत है। शहर में पूरे सितंबर में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसी वजह से फैंस भी निराश हैं। पाकिस्तान के बाद भारत की भिड़ंत 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 को बांग्लादेश से होगी। 17 सितंबर को कोलंबो में ही एशिया कप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.