बांग्लादेश क्रिकेट के लिए अच्छी खबर, इस पूर्व खिलाड़ी को मिली बोर्ड की कमान, भारत के खिलाफ खेली थी ऐतिहासिक पारी

Updated on 07-10-2025 01:22 PM
ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) में सोमवार को हुए चुनाव में अमीनुल इस्लाम को अगले चार साल के कार्यकाल के लिए फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया है। अमीनुल निर्विरोध चुने गए, जिससे चुनावों से पहले चली आ रही अटकलों और अशांत माहौल पर रोक लग गया। वह मई में फारुक अहमद के इस्तीफे के बाद पहली बार अध्यक्ष बने थे। अमीनुल इस्लाम के बारे में बात करें तो वह बांग्लादेश के लिए बड़े क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने साल 2000 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। यह बांग्लादेश के लिए क्रिकेट इतिहास में पहला टेस्ट शतक था।

निर्विरोध जीत और नए बोर्ड का गठन

अमीनुल को नवगठित 25 सदस्यीय बोर्ड के चुनाव में सर्वसम्मति से चुना गया। ढाका के एक होटल में हुए इस चुनाव में 156 योग्य मतदाताओं में से 115 ने भाग लिया। अमीनुल के साथ, फारुक अहमद और शखावत हुसैन भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।

तमीम इकबाल विवाद के बाद चुनाव

अमीनुल का दोबारा अध्यक्ष चुना जाना पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की उम्मीदवारी वापस लेने के विवाद के बाद हुआ। तमीम ने पहली श्रेणी में नामांकन के लिए अमीनुल द्वारा जारी एक निर्देश पर विवाद खड़ा किया था, जिसे उन्होंने हस्तक्षेप बताया था। यह मामला मतदान से ठीक एक दिन पहले अदालत में सुलझाया गया था

'लंबे फॉर्मेट' में खेलने को तैयार अमीनुल

अपनी जीत की पुष्टि के बाद, अमीनुल इस्लाम ने बांग्लादेश क्रिकेट की प्रगति को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका पिछला छोटा कार्यकाल एक तेज टी20 पारी जैसा था, लेकिन अब उन्हें लंबे फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला है। बीसीबी के लिए यह चुनाव स्थिरता लाने का काम करेगा। अब सभी की निगाहें अमीनुल इस्लाम पर टिकी हैं कि वह अगले चार सालों में बांग्लादेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर कैसे ले जाते हैं। हाला के समय में बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो उनकी टीम ने एशिया कप के सुपर 4 राउंड में अपनी जगह बनाई थी, वहीं अफागनिस्तान के खिलाफ उन्होंने टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.