खुशखबरी! दिल्ली में आज से बिकेगा सस्ता टमाटर, 70 रुपये प्रति किलो पर बेचेगी सरकार, पूरी डिटेल

Updated on 22-07-2023 02:23 PM

नई दिल्ली: टमाटर की लगातार बढ़ रही कीमतों से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए आज से दिल्ली में 70 रुपये प्रति किलो की दर पर टमाटर (Tomato) बेचेगी। सस्ते टमाटरों को सरकार दिल्ली में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिए बेचेगी। समाचार एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि सरकार की एग्रीकल्चर मार्केटिंग एजेंसीज नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली में टमाटर (Tomato) की रियायती दर को लागू करने के लिए ओएनडीसी के साथ बातचीत कर रही थीं।


अभी 180 रुपये चल रहा भाव

मौजूदा समय में ई-कॉमर्स कंपनियां लगभग ₹170-180 प्रति किलोग्राम पर डोरस्टेप डिलीवरी उपलब्ध करा रही हैं। पूरे देश में टमाटर की कीमतों में इजाफा हुआ है। देश के बड़े शहरों में टमाटर के भाव बढ़कर ₹150-200 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) द्वारा खरीदे गए टमाटरों की रिटेल बिक्री शुरू में ₹90 प्रति किलोग्राम पर की गई थी। इसके बाद 16 जुलाई, 2023 से कीमत घटकर ₹80 प्रति किलोग्राम हो गई। यह अब 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।


दिल्ली में गिरे भाव

दिल्ली में टमाटरों के रेट बीते दिनों में गिरे हैं। यह अब कम होकर 120 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। हालांकि कई जगहों पर अभी भी टमाटर ₹245 प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। बता दें कि सरकार के निर्देश पर, एनसीसीएफ और एनएएफईडी ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई, 2023 से शुरू हुई थी। 18 जुलाई, 2023 तक दोनों एजेंसियों द्वारा कुल 391 टन टमाटर की खरीद की गई थी, जिसे दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख खपत केंद्रों में लगातार बेचा जा रहा है।"
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.