खुशखबरी...जल्द मिलेगी भोपाल मेट्रो की सौगात, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Updated on 02-08-2025 11:33 AM
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण और धार में आरंभ होने वाले पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसके लिए प्रधानमंत्री ने स्वयं उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश के किसान सम्मान कार्यक्रम में भी सहभागिता के लिए अनुरोध किया है। इन तीनों कार्यक्रमों के लिए शीघ्र ही प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा तिथि निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सीएम ने गृह मंत्री अमित शाह से भी की मुलाकात की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली के दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, मुख्यमंत्री बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट- 2025 में हुए शामिल हुए जहाँ उन्होंने सभी सेक्टर के उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश आने का आमंत्रण दिया।

पीएम को राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले, उन्होंने पीएम को राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किये जा रहे निवेश संबंधी प्रयासों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी, डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को मध्य प्रदेश की उपलब्धियों एवं नवाचार पर केंद्रित पुस्तिका “विरासत से विकास की राह” भेंट की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.