सुशासन तिहार : उच्चभट्ठी शिविर में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी

Updated on 07-05-2026 11:09 AM

बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में आज बिल्हा ब्लॉक के उच्चभट्ठी में आयोजित सुशासन शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी शामिल हुए। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की भी अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर  संजय अग्रवाल, एसएसपी  रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल, एसडीएम  मनीष साहू, सीईओ जनपद  कुमार लहरे सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष  सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के जरिए लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करें। शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार के तहत सरकार लोगों के गांव, घर तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति आप लोगों की जागरूकता का परिचायक है।

शिविर में आज कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 161 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 35 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित की गई है। शिविर में खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण, 4 हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उच्चभट्ठी के प्रफुल्ल कुमार, कमल बाई मंडला, नरोत्तम कुमार सूर्यवंशी और पिंकी कोशले को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। आवास पूर्ण करने पर 9 हितग्राहियों आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशिक्तकरण सहायता योजना अंतर्गत ग्राम उच्चभट्ठी की कुमारी पूजा और नंदनी को 20-20 हजार चेक दिया गया। उच्चभट्ठी के ही श्रीमती राम प्यारी सूर्यवंशी एवं  किशन कन्हैया सूर्यवंशी को श्रमिक पंजीयन कार्ड का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयुष खरे, तनिषा, सृद्धि एवं अयांश का अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में बड़ी संख्या में बीपी, शुगर की जांच कराई। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.