गौतम अडानी के अच्छे दिन! बनाया कमाई का नया रेकॉर्ड, जानिए मुकेश अंबानी से रह गए हैं कितनी दूर

Updated on 06-12-2023 02:10 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। अडानी ग्रुप के शेयरों में 20% तक की तेजी देखने को मिली। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ एक झटके में 12.3 अरब डॉलर यानी करीब 10,25,40,18,00,000 रुपये की तेजी के साथ 82.5 अरब डॉलर पहुंच गई। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को कमाई के मामले में अडानी ने बाकी सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया। वह अमीरों की लिस्ट में अब मुकेश अंबानी से दो पायदान ही पीछे रह गए हैं। अंबानी इस लिस्ट में 91.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। अंबानी एशिया में पहले और अडानी दूसरे नंबर पर हैं। दोनों की नेटवर्थ में अब केवल 8.9 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। इस साल अडानी की नेटवर्थ में 38 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि अंबानी की नेटवर्थ 4.33 अरब डॉलर की तेजी आई है।

मंगलवार को अडानी ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी ग्रीन एनर्जी में 20 फीसदी तक तेजी आई। इससे ग्रुप का मार्केट कैप 192646 करोड़ रुपये बढ़कर 13,88,187 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि जनवरी के मुकाबले यह अब भी 5,33,516 करोड़ रुपये कम है। पिछले साल अडानी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे लेकिन इस साल 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इस रिपोर्ट में ग्रुप पर कई आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था।

कौन है नंबर एक

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क 222 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 2.25 अरब डॉलर की तेजी आई। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 171 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (169 अरब डॉलर), बिल गेट्स (134 अरब डॉलर) चौथे, लैरी एलिसन (129 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बाल्मर (129 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (119 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (119 अरब डॉलर) आठवें, मार्क जकरबर्ग (115 डॉलर नौवें) और सर्गेई ब्रिन (113 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.