गोल्फ किंग टाइगर वुड्स गिरफ्तार, फ्लोरिडा में पुलिस ने पकड़ा, जानिए पूरा मामला

Updated on 28-03-2026 11:59 AM
नई दिल्ली: गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 50 वर्षीय वुड्स को फ्लोरिडा में 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानूनी जांच में सहयोग न करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब हुई जब जुपिटर आइलैंड स्थित उनके घर के पास उनकी लैंड रोवर कार पलट गई। फिलहाल उन्हें मार्टिन काउंटी जेल में रखा गया है जहां फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक उन्हें कम से कम 8 घंटे हिरासत में रहना होगा।

टाइगर वुड्स को किया गिरफ्तार

हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद जब वुड्स का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया तो उसमें अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई। हालांकि उन्होंने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि वुड्स किसी तरह की दवा या ड्रग्स के प्रभाव में लग रहे थे भले ही उनकी गाड़ी से कोई संदिग्ध पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। याद रहे कि इससे पहले 2017 में भी उन्हें इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें प्रोबेशन और कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई गई थी।

पहले भी हो चुका है एक्सीडेंट

टाइगर वुड्स पिछले कुछ सालों से अपनी चोटों और फिटनेस से जूझ रहे हैं। साल 2021 में कैलिफोर्निया में हुए एक भीषण कार हादसे ने उनके करियर को लगभग ब्रेक लगा दिया था जिसमें उनके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए थे। अपनी वापसी और शारीरिक चुनौतियों पर बात करते हुए पिछले महीने जेनेसिस इनविटेशनल के दौरान वुड्स ने कहा था, 'मैं कोशिश कर रहा हूं बस इतना ही कह सकता हूं। डिस्क रिप्लेसमेंट और बैक फ्यूजन जैसी सर्जरी के बाद वापसी करना चुनौतीपूर्ण है। अब जब मैं जीवन के एक नए दशक (50 साल) में प्रवेश कर चुका हूं तो यह अहसास गहरा रहा है कि अब चैंपियंस टूर पर गोल्फ कार्ट का उपयोग करने का अवसर मिल सकता है। मैं मुख्य पीजीए टूर पर इसका इस्तेमाल नहीं करुंगा क्योंकि मैं इसमें विश्वास नहीं रखता लेकिन चैंपियंस टूर पर यह निश्चित रूप से एक विकल्प है।'
इस ताजा विवाद ने अगले महीने होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का दावा था कि उन्होंने यूएस सीनियर ओपन के लिए पंजीकरण कराया था और वे सीनियर सर्किट (चैंपियंस टूर) पर अपनी नई पारी शुरू करने की योजना बना रहे थे लेकिन इस गिरफ्तारी ने उनके फैंस को निराश कर दिया है। अब देखना यह होगा कि कोर्ट का फैसला आने के बाद उनके गोल्फिंग करियर की अगली दिशा क्या होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.