गुड़गांव समेत हरियाणा के कई शहरों में अपार्टमेंट लेने का सुनहरा मौका, इसी महीने हो रही प्लॉट की नीलामी

Updated on 08-06-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के गुरुग्राम या गुड़गांव, पालम विहार, पटौदी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, सोनीपत को तो जानते ही होंगे। ये एनसीआर के तेजी से बढ़ते शहरा हैं। इन शहरों में आप अपार्टमेंट लेना चाहते हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यहां ढेरों ग्रुप हाउसिंग प्लॉट‌्स की नीलामी करने वाला है। इन्हीं शहरों के साथ साथ पंचकुला, पिंजोर, करनाल, कैथल, जगाधरी, अंबाला, रोहतक, पानीपत, हिसार और सिरसा में भी मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट यानी ग्रुप हाउसिंग प्लॉट उपलब्ध हैं।

गुड़गांव में कहां उपलब्ध हैं प्लॉट

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुताबिक गुड़गांव के सेक्टर 20, सेक्टर 5, सेक्टर 9, सेक्टर 9ए, सेक्टर 10ए, सेक्टर 23ए, सेक्टर 24, सेक्टर 25 ए, सेक्टर 31, सेक्टर 32ए, सेक्टर37सी, सेक्टर 110ए, सेक्टर 38, सेक्टर 39, सेक्टर 45, सेक्टर 46, सेक्टर 47, सेक्टर 48, सेक्टर 49, सेक्टर 52, सेक्टर 53, सेक्टर 56 और सेक्टर 57. इसी तरह पालम विहार के सेक्टर 3, पटौदी के सेक्टर 1, रेवाड़ी के सेक्टर 10, सेक्टर 45 और फरीदाबाद के सेक्टर 45, 46 और 56 पी 1 में ग्रुप हाउसिंग प्लॉट उपलब्ध हैं।

कौन ले सकते हैं ये प्लॉट

मल्टी स्टोरी प्लॉट देख कर आप सोच रहे होंगे कि ये प्लॉट कोई अकेला व्यक्ति कैसे ले सकेगा। लेकिन प्राधिकरण की ऐसी कोई बंदिश नहीं है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का कहना है कि इन प्लॉटों की नीलामी में कोई भी व्यक्ति, कंपनी, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी भाग ले सकता है।

कहां और कब होगी नीलामी

यह नीलामी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होगी। इसके लिए आपको हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट https://hsvphry.org.in पर लॉग इन करना होगा। वहां जा कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन नीलामी से एक दिन पहले शाम में पांच बजे तक ही होगा। यह पूरा करने के बाद ही आप 28 जून को सुबह 10 बजे से शुरु होने वाली नीलामी में भाग ले सकेंगे। आपको इस बारे में कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप eauctionquery.hsvp@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

क्या है नीलामी के नियम

हरियाणा सरकार की इस ई-नीलामी के नियम और शर्तों को जानने के लिए आप हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसका पता है https://hsvphry.org.in

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.