सोना, यूरेनियम दुनिया के दूसरे सबसे बड़े महाद्वीप अफ्रीका में छिपा है कितना खजाना? चीन ने गड़ाई नजरें

Updated on 01-08-2023 01:31 PM
लागोस: एशिया के बाद दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप अफ्रीका। यहां पर ऐसा खजाना छिपा हुआ है जिसके बारे में बहुत कम बातें होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीका की सतह के नीचे महंगे खनिज संसाधनों का भंडार है। साल 2019 में इस महाद्वीप ने 406 अरब डॉलर की कीमत वाले करीब एक अरब टन के खनिजों का उत्‍पादन किया था। शायद यही वजह है कि पूरा अफ्रीका इस समय चीन की लालची निगाहों में आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यहां मौजूद खजाना न केवल चीन को बल्कि पूरी दुनिया को मालामाल कर सकता है।

अफ्रीका में कितना खजाना
वहीं, संयुक्त राष्‍ट्र (यूएन) के अनुसार अफ्रीका दुनिया के लगभग 30 प्रतिशत खनिज भंडार, 12 प्रतिशत तेल और आठ प्रतिशत प्राकृतिक गैस का घर है। सिर्फ इतना ही नहीं इस महाद्वीप में दुनिया का 40 फीसदी सोना और 90 फीसदी तक क्रोमियम और प्लैटिनम भी मौजूद है और दोनों ही मूल्यवान धातुएं हैं। आज दुनिया में जितने इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रयोग होता है उसमें से अधिकांश खनिजों पर ही आधारित हैं। एल्यूमीनियम से लेकर जिंक यानी जस्ता के बिना इन इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स की कल्‍पना नहीं की जा सकती है। साल 2021 में दुनियाभर में करीब लगभग 1.5बिलियन स्मार्टफोन बेचे गए। यह आंकड़ा साल 2007 की तुलना में बहुत ज्‍यादा है और उस साल 122 मिलियन यूनिट मोबाइल फोन बिके थे।

मोबाइल बैटरी के लिए जरूरी अफ्रीका
मोबाइल फोन के आधे से ज्‍यादा कंपोनेंट्स जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स, डिस्प्ले, बैटरी और स्पीकर के लिए इन्‍हीं खनिजों की जरूरत होती है। लिथियम और कोबाल्ट कुछ प्रमुख धातुएं हैं जिनका उपयोग मोबाइल की बैटरी और दूसरी बैटरीज के निर्माण के लिए होता है। साल 2019 में, दुनिया के करीब 63 फीसदी कोबाल्ट का उत्पादन कांगो में हुआ था। इसी तरह से टैंटलम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में प्रयोग होने वाली एक और धातु है। टैंटलम कैपेसिटर मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रयोग होते हैं। कांगो और रवांडा टैंटलम के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक हैं और ये मिलकर दुनिया के आधे टैंटलम का उत्पादन करते हैं।

पेट्रोलियम और दूसरे खनिज
अफ्रीका के 54 देशों में से 22 देशों में पेट्रोलियम और कोयला महत्‍वपूर्ण खनिजों में से हैं। साल 2019 तक, नाइजीरिया ने महाद्वीप के अधिकांश पेट्रोलियम यानी 25 फीसदी का उत्पादन किया। इसके बाद अंगोला 17 फीसदी और अल्जीरिया 16 फीसदी का स्थान रहा। सोना, लोहा, टाइटेनियम, जस्ता और तांबा सहित धातुएं 11 देशों में सबसे अधिक उत्पादित खनिज हैं। घाना महाद्वीप का सबसे बड़ा सोने का उत्पादक है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और माली का नंबर आता है। हीरे, जिप्सम, नमक, सल्फर और फॉस्फेट जैसे औद्योगिक 13 खनिजों का उत्‍पादन अफ्रीका के अलग-अलग देशों में होता है।

टॉप फाइव अफ्रीकी देश
कांगो, अफ्रीका का सबसे बड़ा औद्योगिक हीरा उत्पादक है। इसके बाद बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका हैं। बेहतरीन रत्‍नों वाले हीरों के उत्पादन के लिए बोत्सवाना अफ्रीका में नंबर एक स्थान पर है। यहां से मिले हीरों का प्रयोग ही गहनों के लिए होता है। हर साल 125 अरब डॉलर वाले खनिजों के उत्‍पादन के साथ ही दक्षिण अफ्रीका सबसे ज्‍यादा आमदनी करता है। नाइजीरिया 53 अरब डॉलर के साथ दूसरे, 39 अरब डॉलर के साथ अल्जीरिया तीसरे, अंगोला 32 अरब डॉलर के साथ चौथे और लीबिया 27 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है। इन पांच देशों ने महाद्वीप की दो-तिहाई से अधिक खनिज संपदा का उत्पादन किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.