अक्षय तृतीया पर 30% कम रह सकती है सोने की बिक्री, रेकॉर्ड कीमतों ने उत्साह किया ठंडा

Updated on 21-04-2023 07:38 PM
नई दिल्ली: अक्षय तृतीया के मौके पर सोने-चांदी में निवेश करना शुभ माना जाता है। इस बार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया है, लेकिन जूलर्स की दुकानों पर अडवांस बुकिंग के उत्साह को सोने-चांदी की रेकॉर्ड कीमतों ने ठंडा कर दिया है। घरेलू बाजार में गुरुवार को प्रति दस ग्राम सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाइ पर 60,700 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी भी फिलहाल एमसीएक्स पर 75,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। IBJA के नैशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता का कहना है कि सोने की कीमतों में हालिया उछाल अक्षय तृतीया पर ग्राहकों की डिमांड पर नजर आ सकता है। अक्षय तृतीया के दिन सोने की सेल बीते साल से 25-30 फीसदी कम रहने की उम्मीद है। हालांकि लोग सोने में निवेश जैसे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड ईटीएफ आदि को लेकर उत्सुकता दिखा रहे हैं। दिवाली तक सोने की कीमतें 64,800 तक पहुंचने का अनुमान है।

गौरतलब है कि पिछली अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत 50,986 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जबकि अब सोने के भाव 61,000 को छू रहे हैं। ऐसे में 20 पर्सेंट का रिटर्न देने वाले गोल्ड को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह दिख रहा है। GJC के चेयरमैन संयम महेरा का कहना है कि अक्षय तृतीया के मौके पर शुभ खरीदारी तो होगी, लेकिन महंगे सोने ने सेंटिमेंट खराब किए हैं, तो बिक्री इस बार बीते साल के मुकाबले प्रभावित होगी। वहीं पीएनजी जूलर्स के प्रमुख सौरभ गाडगिल का कहना है कि वॉल्यूम पर प्रभाव हो सकता है, लेकिन सोने की आगे डिमांड को देखते हुए खरीदार बाजार की तरफ आएंगे। हालांकि कई जूलर्स ने सोने की सेल अक्षय तृतीया के दिन बीते साल से 20 फीसदी कम रहने की बात कही।

क्या है तेजी की वजह

केडिया कैपिटल के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि ग्लोबल इकॉनमी में मंदी के संकेत, महंगाई, अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम में उभरी चिंता और जियो-पॉलिटिकल सिचुएशंस ने सोने की कीमतों को रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाया है। डॉलर की कमजोरी को देखते हुए सुरक्षित माने जाने वाले इस असेट क्लास में निवेश और केंद्रीय बैंकों की ओर से तेजी से सोने की खरीद से कीमतों में लगातार तेजी दर्ज हो रही है। अजय केडिया की मानें तो इस साल के अंत तक चांदी की कीमत 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम और सोने की कीमतें 68,000 तक पहुंच सकती हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोना नवंबर 2022 से अब तक 24 पर्सेंट चढ़ चुका है और 10 प्रतिशत की तेजी तो सोने और चांदी में इस साल की शुरुआत से ही देखी गई है।

जूलर्स लाए नई स्कीम्स

बिक्री बढ़ाने के लिए जूलर्स कई तरह की स्कीम्स लाए हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की तरफ से फ्री में सोने के सिक्के से लेकर तनिष्क व कल्याण जूलर्स भी मेकिंग चार्ज में कटौती से लेकर कई स्कीमें पेश कर रहे हैं। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ग्राहकों को 30,000 रुपये और उससे अधिक के आभूषणों की खरीद पर 100 मिलीग्राम सोने के सिक्के के बराबर और हीरे, रत्न व पोल्की के आभूषणों की खरीद पर 250 मिलीग्राम सोने के सिक्के के बराबर का मूल्य दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.