सोना की कीमतों में आई तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानिए आज क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के रेट

Updated on 20-06-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: बाजार में आज यानी मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार की सुबह 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.14 फीसदी या 83 रुपये की बढ़त के साथ 59,171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.10 फीसदी या 59 रुपये की बढ़त के साथ 59,513 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने की तेजी के बीच चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

चांदी की कीमतें टूटीं


सोने की कीमतों में जहां तेजी देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमतें (Silver Price Today) टूटी हैं। चांदी सस्ती हुई है। एमसीएक्स पर 5 जुलाई 2023 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 0.01 फीसदी या 10 रुपये की गिरावट के साथ 72,436 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।


सस्ता सोना खरीदने का मौका

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। दरअसल सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड स्कीम की साल 2023-24 की पहली सीरीज 19 जून से खुल गई है। इसमें 23 जून तक निवेश किया जा सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से इसमें निवेश किया जा सकता है। ऑनलाइन के जरिए निवेश करने पर 50 रुपये की छूट मिलती है। सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड में निवेश पर 2.50 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है।

बॉण्ड के बदले लोन भी लिया जा सकता है। भारतीय बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के पब्लिश्ड रेट के आधार पर बॉण्ड की कीमत तय होती है। RBI के मुताबिक, गोल्ड बॉण्ड की दूसरी सीरीज 11 से 15 सितंबर 2023 को खुलेगी और इश्यू डेट 20 सितंबर है।

बिना इस काम के नहीं बेच पाएंगे सोना

सरकार ने सोना खरीदने-बेचने के नियम में 1 अप्रैल 2023 से बड़ा बदलाव कर दिया है। सरकार के नए नियम के मुताबिक सोना खरीदने-बेचने के लिए नए नियम का पालन करना जरूरी है। अगर कोई ज्वैलर्स ऐसा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है। दरअसल सरकार ने सोना खरीदने और बेचने के लिए पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने हॉलमार्किंग के नियम को अनिवार्य बना दिया है। 1 अप्रैल से सभी गोल्ड जूलरी पर हॉलमार्क विशेष पहचान संख्या (HUID) नंबर अनिवार्य है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.