आसमान पर पहुंचे सोने के भाव, रेकॉर्डतोड़ हुआ महंगा, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Updated on 01-04-2024 01:35 PM
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में इस महीने यानी अप्रैल में और तेजी देखने को मिल सकती है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में उछाल जारी है। आज भी गोल्ड में सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। एक समय 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा सोना अब 69 हजार के करीब पहुंच चुका है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना उछाल के साथ 68,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। वहीं 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 69,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी तेजी के साथ 75,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 77,230 रुपये के स्तर पर उछाल के साथ ट्रेड कर रही है। चांदी के भाव में आज तेजी देखी जा रही है।

सोने के वैश्विक भाव

आज यानी सोमवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 2.12 फीसदी या 47.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,285.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,261.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में सोमवार को उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.86 फीसदी या 0.46 डॉलर की तेजी के साथ 25.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 25.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

लगातार बढ़ रहे हैं भाव

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 69 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, सोना आने वाले समय में 70 हजार रुपये के करीब पहुंच सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.