सातवें आसमान पर पहुंचे सोने के भाव! जान लीजिए घर पर कितना गोल्ड रख सकते हैं आप, देना पड़ सकता है ज्यादा टैक्स

Updated on 22-04-2024 02:32 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमतें आसमान पर हैं। पिछले कई दिनों से गोल्ड के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि आज सोने के दाम गिरे हैं। लेकिन अभी भी गोल्ड की कीमतें 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी हुई हैं। देश में काफी लोग गोल्ड में निवेश करना पसंद करते हैं। सोने की देश में खूब बिक्री होती है। सोना सस्ता होने पर और त्योहारों के दौरान इसकी जमकर खरीदारी होती है। लोगों को गोल्ड में शानदार रिटर्न भी मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं। सरकार ने गोल्ड को लेकर लिमिट तय की हुई है। घर में सोना रखने को लेकर टैक्स के भी अलग-अलग नियम हैं। इन नियमों का पालन करना जरूरी है। कई लोगों को नहीं पता है कि अगर वो एक लिमिट से ज्यादा सोना घर में रखते हैं तो उन्हें उसका हिसाब देना होता है।कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हमें सोने रखने की सही मात्रा जानना जरूरी है। आईए आपको बताते हैं कि घर पर सोना रखने की लिमिट क्या है।

घर पर कितना रख सकते हैं गोल्ड

सीबीडीटी के सर्कुलर के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला अपने पास 500 ग्राम तक गोल्ड रख सकती है। वहीं गैर शादीशुदा महिला अपने पास 250 ग्राम तक गोल्ड रख सकती है। इसी के साथ एक पुरुष अपने पास 100 ग्राम तक गोल्ड रख सकता है। अगर सोना खरीदने के 3 साल के भीतर इसे बेच दिया जाता है तो सरकार इस पर शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाती है। वहीं, 3 साल के बाद सोना बेचने पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होता है।

देना होगा प्रूफ

आयकर नियमों के मुताबिक, अगर कोई गोल्ड कहां से आया है, इसका वैलिड सोर्स व प्रूफ देता है तो वह घर में जितनी मर्जी उतना सोना रख सकता है। लेकिन अगर कोई बिना इनकम सोर्स बताए घर में सोना रखना चाहता है तो इसकी एक लिमिट तय है। नियमों के तहत तय सीमा में सोना घर में रखने पर आयकर विभाग सोने के आभूषण जब्त नहीं करेगा। वहीं लिमिट से ज्यादा सोना रखने पर अगर आप उसका वैलिड प्रूफ नहीं दे पाए तो विभाग उसे जब्त कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.