सोना बेकाबू...24 घंटे के भीतर लगा दी लंबी छलांग, आखिर ऐसा क्‍या हुआ, अब कितने हो गए दाम

Updated on 01-11-2025 01:04 PM
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 2,200 रुपये का भारी उछाल आया। इससे 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार, यह तेजी थोक खरीदारों और आभूषण विक्रेताओं की नई खरीदारी के कारण देखी गई। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह 99.5% शुद्धता वाले सोने के दाम भी 2,200 रुपये बढ़कर 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स सहित) हो गए। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,22,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सुमिल गांधी ने इस तेजी का मुख्य कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी को बताया।

चांदी की कीमत में तेज ग‍िरावट

हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव 2,000 रुपये घटकर 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्‍स सहित) रह गए, जो पिछले सत्र में 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे।

सोने की ड‍िमांड इसल‍िए भी बढ़ी

सुमिल गांधी ने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक के सकारात्मक माहौल में समाप्त होने के बावजूद दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच लंबी अवधि की प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इस अनिश्चितता के कारण सोने में सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ गई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 0.52% गिरकर 4,003.49 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, चांदी में मामूली बढ़त देखी गई और यह 48.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और मुद्रा विनिमय दरों के प्रभाव को दर्शाता है। निवेशकों के लिए सोना अक्सर अनिश्चित समय में एक सुरक्षित आश्रय माना जाता है, जो इसकी मांग को प्रभावित करता है। चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे के कारणों पर विश्लेषकों की नजर बनी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.