सोना 72,000 के करीब, खरीदारों के निकले पसीने, जानिए कहां तक जा सकती है कीमत

Updated on 11-04-2024 02:47 PM
नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिले रहे पॉजिटिव रुझानों के बीच बुधवार को गोल्ड की कीमतें घरेलू बाजार में 72,000 रुपये के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को गोल्ड 71,832 रुपये के स्तर पर था और बुधवार को यह 71,832 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। हालांकि स्पॉट मार्केट में गोल्ड (999) 72,048 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया। इतना ही नहीं घरेलू बाजार में सिल्वर की कीमतों में तेजी का रुख जारी है। सिल्वर 368 रुपये की तेजी के साथ 82,468 रुपये के ऑलटाइम हाई पर है। जबकि मंगलवार को यह 82,100 रुपये के स्तर पर थी।

केडिया फिनाकॉर्प के प्रमुख नितिन केडिया के अनुसार अमेरिका के इनफ्लेशन डेटा को देखते हुए यह साफ है कि अमेरिकी फेड रिजर्व को अपनी प्रस्तावित ब्याज दरों में कटौतियों से पीछे हटने की जरूरत नहीं है। अमेरिका में ब्याज दरों में जून में कटौती की प्रबल संभावना के कारण गोल्ड-सिल्वर की कीमतों को मजबूती मिल रही है और आगे भी मिलेगी। केडिया के अनुसार हालांकि गोल्ड में रैली कई दिनों से है, लेकिन अमेरिका में ब्याज दरों में जून में कटौती की प्रबल संभावना के कारण गोल्ड-सिल्वर की कीमतों को मजबूती मिल रही है। इसके अलावा विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों ने गोल्ड की खरीदारी बढ़ाई है। इसमें चीन का सेंट्रेल बैंक सबसे आगे रहा है। रूस-यूक्रेन तथा इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष और जियो-पॉलिटिकल रिस्क के कारण भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों को बल मिल रहा है।

कहां तक जा सकती है कीमत

HDFC Securities के रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए स्थानीय बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड की स्पॉट कीमत नए रेकॉर्ड लेवल पर चली गई। गांधी ने कहा कि ट्रेडर्स ने मोमेंटम को आगे बढ़ाना जारी रखा है, जिससे गोल्ड की कीमतें दैनिक आधार पर नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स कम कारोबार कर रहा है और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है, जिससे सुरक्षित-संपत्ति के लिए इसे अतिरिक्त समर्थन मिला है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में इसकी कीमत 75,000 रुपये तक जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.