इस साल रॉकेट बनने वाला है सोना, दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों में मची होड़, जान लीजिए टार्गेट्स

Updated on 14-04-2023 08:20 PM
नई दिल्ली : सिंबल- Au, एटॉमिक नंबर- 79, हम बात कर रहे हैं गोल्ड (Gold) की। 2022 इस 'किंग ऑफ मेटल' के लिए एक आउटपरफॉर्मिंग साल रहा। इस साल भी सोने की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। क्या सोने में यह तेजी आगे भी जारी रहेगी? आइए जानते हैं। अगर महंगाई बरकरार रहती है और सेंट्रल बैंक आगे ब्याज दरों (Interest Rates) को बढ़ाने में असमंजस की स्थिति में रहते हैं, तो सोने की कीमतों में साल 2023 में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, जिस तरह से हाल ही में अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग संकट (Banking Crisis) उभरा है, उससे सोने में भारी निवेश देखने को मिल सकता है। सेंट्रल बैंक्स की बात करें, तो वे गोल्ड में लंबे समय तक निवेश करने के मूड में हैं। अब तक खनन किये गए सोने का लगभग पांचवां हिस्सा केवल सेंट्रल बैंक्स (Central Banks) के पास है।

पिछले साल दुनियाभर के सेंट्रल बैंक्स ने 1136 टन गोल्ड खरीदा था। उन्होंने 1967 के बाद से यह सबसे तेज गति से सोना खरीदा था। साल 2022 की आखिरी तिमाही में उन्होंने 417 टन गोल्ड खरीदा। साथ ही दूसरी छमाही में उन्होंने 862 टन गोल्ड खरीदा था। तुर्की, भारत, उज्बेकिस्तान और कई अन्य उभरते बाजार सबसे बड़े खरीदार थे। चीन, जिसने हाल ही में स्वर्ण भंडार पब्लिश करना शुरू किया है, वह भी खरीदार बना हुआ है। किटको की रिपोर्ट के मुताबिक, पीबीओसी ने इस खरीदारी चक्र में 102 टन सोना खरीदा है।

सेंट्र्ल बैंक्स इसलिए खरीद रहे सोना


सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पबारी के अनुसार, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार सेंट्रल बैंकों के सोना खरीदने के पीछे दो प्रमुख कारण है। पहला- इसकी संकट के समय परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। दूसरा- धन को लंबे समय तक स्टोर कर रखने का इसका गुण। हम 2023 में भी कई वैश्विक आर्थिक संकट देख रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों से सोने की मांग बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा, घाना जैसा देश ईंधन के लिए सोने की अदला-बदली के लिए दुबई के तेल रिफाइनर से बात कर रहा है। आगे हम कई दूसरे देशों को भी सोने के साथ वस्तुओं का आदान-प्रदान करते देख सकते हैं। यह पेट्रोडॉलर सिस्टम के लिए एक रिस्क है।

गोल्ड होल्डिंग बढ़ाने पर जोर


उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंकों के पास उनके भंडार का औसतन दो-तिहाई डॉलर एसेट्स या करेंसीज होती हैं और 5 फीसदी से कम गोल्ड होता है। अब संभवत: वे इस रेश्यो को बदलना चाहते हैं। वे डॉलर की कम और गोल्ड की ज्याजा होल्डिंग चाहते हैं। आरबीआई की एफएक्स रिजर्व होल्डिंग्स में इसे देखा जा सकता है। पिछले 5 वर्षों में आरबीआई ने अपनी डॉलर होल्डिंग में लगातार कमी की है और गोल्ड वेटेज को 5.06% से बढ़ाकर 7.86% कर दिया है।

भारत के पास दुनिया का 8% स्वर्ण भंडार

हाल के आंकड़ों के अनुसार, भारत के पास दुनिया के कुल स्वर्ण भंडार का 8% है। मात्रा के हिसाब से देखें, तो पहली तिमाही में भारत का कुल स्वर्ण भंडार 760.42 टन, Q2 2022 में 767.89 टन, Q3 2022 में 785.35 टन और Q4 में 787.40 टन था। इसलिए आरबीआई की गोल्ड खरीदारी 2023 में भी जारी रह सकती है। हम भारत के गोल्ड रिजर्व में इस साल 10 से 12 फीसदी उछाल देख सकते हैं।

भारतीय घरों में 27,000 टन सोना


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड एक्यूमुलेटर है। भारत के घरों में ही लगभग 25,000 से 27,000 टन सोना है। वहीं, देश के मंदिरों के पास 3,000 से 4,000 टन गोल्ड होने का अनुमान है। सोने की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत के घरों और मंदिरों में मौजूद इस गोल्ड की वैल्यू भी बढ़ेगी। हालांकि, आर्थिक नजरिये से देखें तो सोने के आयात से व्यापार घाटा अधिक हो सकता है।


इस समय गोल्ड सबसे सेफ इन्वेस्टमेंट


ग्लोबल इकनॉमी में चल रहे इस उथल-पुथल को देखते हुए इस समय सबसे सुरक्षित निवेश कोई और नहीं, बल्कि सोना ही है। इसके अलावा दुनिया के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी भी सोने की कीमतों को बढ़ा रही है। हालांकि, जो देश सोने का आयात कर रहे हैं, वे उच्च व्यापार घाटे की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

क्या हैं टार्गेट्स


वैश्विक स्तर पर देखें, तो निवेशक 2070 डॉलर प्रति औंस से ऊपर गोल्ड पर लॉन्ग हो सकते हैं। वे 1820 डॉलर के स्टॉप लॉस के साथ 2300 डॉलर और 2600 डॉलर के बड़े टार्गेट के लिए निवेश कर सकते हैं। वहीं, घरेलू बाजार की बात करें, तो सोना रिकॉर्ड हाई लेवल पर है। साल 2023 में सोने का भाव 66,000 और 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। निवेशक 54,500 रुपये का स्टॉप लॉस लेकर चल सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.