जुलाई में घट गया सोने सोने का आयात, रत्न-आभूषणों के निर्यात में आई गिरावट
Updated on
16-08-2024 05:27 PM
नई दिल्ली: जुलाई में गोल्ड इंपोर्ट सालभर पहले के मुकाबले 9 प्रतिशत घट गया, वहीं जेम्स एंड जूलरी एक्सपोर्ट में भी करीब साढ़े 7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इंटरनैशनल मार्केट में गोल्ड के ऊंचे दाम और विदेशी खरीदारों के बीच जूलरी की कमजोर डिमांड का असर सोने के आयात और जेम्स एंड जूलरी एक्सपोर्ट पर पड़ रहा है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-जुलाई) सोने का आयात सालभर पहले के 1 लाख 8 हजार 45 करोड़ रुपये से 2.8% घटकर 1 लाख 5 हजार 519 करोड़ रुपये पर रहा।
जेम्स एंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विपुल शाह ने NBT से कहा, ‘जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव ज्यादा है। दूसरी ओर, पश्चिमी देशों में जूलरी की डिमांड कमजोर बनी हुई है। इन दोनों वजहों का असर गोल्ड इंपोर्ट और जेम्स एंड जूलरी एक्सपोर्ट पर दिख रहा है।’ हालांकि उन्होंने कहा कि बजट में गोल्ड इंपोर्ट पर ड्यूटी घटाकर 6% किए जाने और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सोने की डिमांड बढ़ सकती है।
भारत में अधिक खपत
भारत दुनिया में चीन के बाद सोने की सबसे अधिक खपत वाला देश है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, साल 2023 में भारत में करीब 761 टन गोल्ड डिमांड रही और 2024 में यह 750 टन से कुछ अधिक रह सकती है। साल 2023 में सोने का भाव 65000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार गया था। अभी 2024 में भाव 73000 रुपये के आसपास बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 2512 डॉलर प्रति औंस के करीब है। अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने सितंबर में इंटरेस्ट रेट में कमी की, तो गोल्ड का भाव और चढ़ सकता है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…