मुंह के बल गिरा सोना, खरीदारों की चमकी किस्मत, देखें कहां पहुंच गए 10 ग्राम गोल्ड के भाव

Updated on 19-07-2023 01:42 PM
बाजार में सोने के भाव पिछले हफ्ते 58 हजार रुपये के करीब बने हुए थे। इसके बाद गोल्ड में उछाल देखा गया और इसकी कीमत 59 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गईं। सोने और चांदी के भाव में कल भी तेजी देखने को मिली थी। हालांकि आज सोने में सुबह से गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को सोने के भाव लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि सुबह सोना दो रुपये की बढ़त के साथ खुला था। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

क्या है सोने का भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह मंगलवार की शाम को 59763 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 60170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।

क्या है चांदी का भाव

चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में बुधवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर बुधवार की सुबह 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 76156 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव बढ़त के साथ 77541 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.07 फीसदी या 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2018.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव भी लुढ़कर 1975.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर बुधवार की सुबह चांदी 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 25.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी गिरावट के साथ 25.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

कल बढ़े थे दाम

सोने और चांदी के भाव में कल तेजी देखी गई थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर कल सुबह गोल्ड-सिल्वर बढ़त के साथ खुले थे। इसके बाद से दिनभर इनमें तेजी बनी रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.