सोना, FD, सेंसेक्‍स या लिक्विड फंड... इनमें से कौन बना रहा मालामाल? 10 साल का रिटर्न देखिए

Updated on 21-03-2023 08:38 PM
नई दिल्ली: आप नौकरी करते हों या बिजनस अपनी सेविंग्स को सही जगह निवेश करना जरूरी है। अगर अपनी बचत को सही जगह निवेश किया जाए तो बंपर रिटर्न मिलना भी तय है। लोग कई तरह की स्कीम्स में निवेश करते हैं। कोई सोने में निवेश करना पसंद करता है तो कोई बैंक एफडी में पैसा जमा करता है। कुछ लोगों को लिक्विड फंड (Liquid Fund) पसंद होते हैं, लेकिन इन सभी में किसमें सबसे अच्छा रिटर्न मिलता है। निवेशकों को अपना पोर्टफोलियो भी इसी हिसाब से तैयार करना चाहिए। एक अच्छा पोर्टफोलियो वही है जिसमें अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स में निवेश किया गया हो। इसमें निवेशक को रिस्क फैक्टर, लिक्विडिटी, टैक्स और लॉक-इन नियमों के बारे में जानकारी होनी भी जरूरी है। पिछले 10 वर्षों में गोल्ड (Gold), एफडी (FD), इक्विटी (Sensex) और कैश यानी लिक्विड फंड्स (Liquid Fund) में निवेश करने वालों को कितना रिटर्न मिला है। हम इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इससे आपको अपनी गाढ़ी कमाई सही जगह निवेश करने में मदद मिलेगी।
    बता दें कि इनवेस्‍टमेंट रिटर्न्‍स का यह डेटा 20 मार्च 2023 तक का है। यहां पर सोने का रिटर्न घरेलू कीमतों पर आधरित है। कैश का मतलब लिक्विड फंड्स कैटिगरी के एवरेज रिटर्न से है। फिक्स्ड इनकम में SBI के डिपॉजिट रेट्स लिए गए हैं। इक्विटी का मतलब बेंचमार्क सेंसेक्‍स रिटर्न (प्राइस) है।

    एक साल के निवेश पर रिटर्न


    मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल के रिटर्न देखें तो गोल्ड ने सबसे ज्याद 11.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। लिक्विड फंड ने 5.36 प्रतिशत, एफडी ने 5.1 फीसदी और इक्विटी ने 0.41 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    3 साल के निवेश पर रिटर्न


    अगर तीन वर्ष के निवेश को देखें तो सबसे ज्यादा रिटर्न इक्विटी (सेंसेक्स) में 24.43 फीसदी का रिटर्न दिया है। गोल्ड ने 12.85 प्रतिशत, एफडी ने 5.7 फीसदी और लिक्विड फंड ने 4.05 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

    5 साल के निवेश पर रिटर्न


    पिछले पांच वर्षों के निवेश पर सबसे ज्यादा रिटर्न गोल्ड ने 12.85 फीसदी का दिया है। इसके बाद इक्विटी में 11.8 फीसदी, एफडी में 6.4 प्रतिशत, लिक्विड फंड में 5.09 फीसदी का रिटर्न मिला है।

    10 साल के निवेश पर रिटर्न


    पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा रिटर्न इक्विटी (सेंसेक्स) में 11.8 प्रतिशत मिला है। एफडी में 8.75 फीसदी, लिक्विड फंड में 6.56 प्रतिशत और एफडी पर 8.75 फीसदी का रिटर्न मिला है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.