हेयरकट करने वाले ने उड़ाई गोल्ड चेन, पुलिस ने अंडरगारमेंट से की बरामद

Updated on 30-11-2022 05:29 PM

सैलून एक ऐसी जगह है, जहां लोगों का जाना आम है। रोजाना सैलून पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आप भी सैलून जाते हैं तो ये खबर आपको भी चौंका सकती है। क्योंकि एक सैलून में होने वाले दुल्हे के साथ ऐसी घटना हुई जिसने उसे भी हैरत में डाल दिया।

आपको बताते हैं कि आखिर होने वाले दुल्हे के साथ क्या कुछ हुआ...

बैंक कॉलोनी में रहने वाला 21 साल का कुणाल यादव वैसे तो MBA की तैयारी कर रहा है। और दो दिन बाद यानी 1 दिसंबर को यूपी में उसकी शादी होने वाली है। शादी के पहले जैसे दुल्हा सैलून में जाकर फैशियल, कटिंग, ब्लीचिंग करता है। ठीक वैसे ही कुणाल एक सैलून पर गया था। मगर उसे भी नहीं पता था कि उसके साथ कुछ ऐसा हो जाएगा।

कुणाल ने बताया वह फैशियल, कटिंग आदि के लिए सैलून देख रहा था। तभी उसे सुदामा नगर के जारोलिया मार्केट में डूड एंड दीवास सैलून मिला। कुणाल ने वहां जाकर पैकेज कि बात की और 3100 रुपए में बात फिक्स हुई। इसमें दो बार फैशियल और कटिंग सहित अन्य चीजें शामिल थी।

फैशियल-ब्लीचिंग कराई, कटिंग में चेन उड़ाई
सोमवार को वह फैशियल और ब्लीचिंग के लिए गया। सोमवार को उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। मगर कुणाल अपने दो रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को कटिंग कराने पहुंचा तो उसके साथ ये घटना हो गई। कटिंग कराने के दौरान कुणाल को कर्मचारी का व्यवहार थोड़ा अजीब लगा। उसे थोड़ी शंका भी हुई, लेकिन कुछ देर बाद उसने इतना ध्यान नहीं दिया। कटिंग कराने के बाद जब वह उठा और अपने एक रिश्तेदार को कटिंग कराने बैठा दिया। जैसे ही वह गेट तक पहुंचा और अपने गले पर हाथ लगाया तो उसे चेन नहीं मिली। वह तुंरत अंदर पहुंचा और पूछताछ और चेन तलाशी पर नहीं मिली।

ऐसे अंडर गारमेंट से निकली 20 ग्राम सोने की चेन
जब चेन नहीं मिली तो कुणाल और उसके रिश्तेदारों ने डायल-100 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने कुणाल की भी चैकिंग की, लेकिन चेन नहीं मिली। इसके बाद जब पुलिस ने कर्मचारी दीपक जोशी की पुलिस ने कपड़े उतार कर चैकिंग कि तो अंडर गारमेंट से चेन बाहर निकली। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और थाने ले आई।

पुलिस ने किया केस दर्ज
कुणाल की शिकायत पर पुलिस ने दीपक जोशी के खिलाफ कायमी कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से चेन बरामद कर ली है। कुणाल के परिचित ने बताया कि जिसे पुलिस ने पकड़ा वह कभी अपना नाम दीपक जोशी तो कभी दीपक शर्मा बता रहे है। उसके पास से और भी कुछ सामान मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.