सोना 3000 रुपये सस्ता, चांदी में 6500 रुपये की गिरावट, जेवर बनवाने हैं तो ना चूकें मौका

Updated on 14-06-2023 07:38 PM
डॉलर (Dollar) में गिरावट के चलते सोने की कीमतें (Gold Price Today) बुधवार को शुरुआती कारोबार में थोड़ी संभली हुई दिखाई दीं। ये मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखीं। ट्रेडर्स ने अमेरिका में महंगाई के आकंड़ों (US Inflation Data) का आकलन किया है और अब यूएस फेड के ब्याज दरों (US Fed Interest Rates) पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बुधवार रात साढ़े 11 बजे ब्याज दरों पर अपना फैसला सुनाएगा। घरेलू वायदा बाजार की बात करें, तो सोने का भाव बुधवार सुबह लगभग सपाट ट्रेड करता दिखा। हालांकि, यह अपने ऑल टाइम हाई लेवल से काफी गिर गया है। पिछले दो महीने में सोना 3000 रुपये सस्ता हो गया है।

3000 रुपये सस्ता हो गया सोना

सोने के कीमतों में पिछले कुछ समय में काफी गिरावट आई है। दो महीने में ही इस सोने के दाम 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गए हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाले सोने ने 12 अप्रैल 2023 को 62,397 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई लेवल टच किया था। यह सोना आज 59,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह पिछले 2 महीनों में सोना 3,082 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है।

करीब 6500 रुपये सस्ती हुई चांदी

सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी काफी गिरावट दर्ज की गई हैं। 2 महीनों में चांदी काफी सस्ती हो गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2023 की डिलीवरी वाली चांदी ने 14 अप्रैल को 78,791 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल बनाया था। यह चांदी आज 72,358 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी है। इस तरह इस चांदी में सिर्फ 2 महीने में 6,433 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ गई है।

सोने का आज का भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर बधवार को शुरुआती कारोबार में 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.16 फीसदी या 97 रुपये की बढ़त के साथ 59,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

आज चांदी का भाव

सोने के साथ ही चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 5 जुलाई 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.37 फीसदी या 264 रुपये की तेजी के साथ 72,358 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह मामूली बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.14 फीसदी या 2.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1961.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.29 फीसदी या 5.62 डॉलर की बढ़त के साथ 1949.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक हाजिर भाव बुधवार सुबह 0.31 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 23.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.74 फीसदी या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 23.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.