सोने की एके-47, करोड़ों की घड़ियां... इमरान, जरदारी और नवाज ने पाकिस्तान को ऐसे 'लूटा', पहली बार खुलासा

Updated on 13-03-2023 08:21 PM
इस्लामाबाद:पाकिस्तान में तोशाखाना गिफ्ट कंट्रोवर्सी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब दिख रहा है कि सिर्फ इमरान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के बाकी नेताओं ने भी भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग किया। पाकिस्तान के बाकी नेताओं ने भी तोशाखाना में जमा गिफ्ट को बेहद थोड़ी कीमत के बदले ले लिया। कई गिफ्ट को तो बिना कोई धन दिए ही ले लिया गया। लाहौर हाईकोर्ट (LHC) ने 2002 से अब तक तोशाखाना गिफ्ट के रेकॉर्ड को सार्वजनिक करने का आदेश दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इसे जारी किया है। इसके बाद आवाम को उन चीजों के बारे में पता चला है जो वर्षों तक नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और अधिकारियों को विदेशों में गिफ्ट के तौर पर मिले थे और जनता से छिपा कर रखे गए।
तोशाखाना के गिफ्ट से जुड़ा 466 पन्नों का रिकॉर्ड कैबिनेट डिवीजन की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। कुछ दिनों पहले ही शहबाज सरकार ने हाईकोर्ट को कहा था कि गिफ्ट के रिकॉर्ड सार्वजनिक हो चुके हैं और अंतिम विचार विमर्श के बाद इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा। सरकार ने पहले इसे क्लासीफाइड बताने का प्रयास किया था, जिस पर लाहौर हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को इससे जुड़ा एक हलफनामा दाखिल करने को कहा था। लिस्ट के मुताबिक विदेशों से सोने की बंदूक, घड़ियां, कालीन और कई लग्जरी आइटम गिफ्ट के रूप में मिले हैं।

बहुत थोड़ा पैसा देकर ले लिए गिफ्ट्स

सार्वजनिक किए गए डिटेल्स के मुताबिक पूर्व पीएम इमरान खान को 8.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपए की एक सोने की घड़ी मिली थी जिस पर हीरे लगे थे। इसे अलावा 56 लाख की कफलिंक की एक जोड़ी, 15 लाख का पेन और 85 लाख की अंगूठी मिली थी। इमरान ने इसके बादले सिर्फ 2 करोड़ रुपए जमा करा कर इन सभी गिफ्ट को अपने पास रख लिया। कई गिफ्ट के लिए उन्होंने कोई भी पैसा नहीं दिया। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 5.7 करोड़ रुपए की BMW 760 Li कार और 5 करोड़ रुपए की टोयोटा लेक्सस LX 470 कार को खरीद लिया। लेकिन 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत के सामान के बदले उन्होंने सिर्फ 1.6 करोड़ रुपए दिए। इसके अलावा भी उन्होंने 2.7 करोड़ रुपए की एक और कार को सिर्फ 40 लाख रुपए में तोशाखाना से निकलवा लिया।

नवाज शरीफ की पत्नी ने भी लिया गिफ्ट

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी तोशाखाना से गिफ्ट निकलवाने में पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने 2013 में 11 लाख रुपए की रोलेक्स घड़ी, 25 हजार रुपए के कफलिंक और पेन और 15 हजार रुपए के कुवैत सेंट्रल बैंक के चार स्मारक सिक्के अपने पास रख लिए। इसके बदले उन्होंने 24 हजार रुपए जमा कराए। 2016 में नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज ने 1.27 करोड़ रुपए का एक कंगन, 4.16 करोड़ रुपए के नेकलेस और झुमके अपने पास रख लिए। इसके बदले उन्होंने 1.8 करोड़ रुपए जमा कराए थे। इन नेताओं के अलावा पूर्व प्रधान मंत्री राजा परवेश अशरफ, युसुफ रजा गिलानी, पूर्व वित्त मंत्री सरताज अजीज, पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और इशाक डार का नाम लिस्ट में शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.