पूल में जाओ, मौज करो... भारत से हारकर बिखरा पाकिस्तान, PCB के पूर्व चीफ ने बाबर आजम को लताड़ा

Updated on 14-09-2023 02:09 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान को आज एशिया कप 2023 के एक नॉकआउट मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ना है। चोटों से जूझ रहे पाकिस्तान के आगे एक बड़ी चुनौती है। दोनों टीमों के पास 2 अंक हैं, जिससे 17 सितंबर को होने वाले फाइनलिस्ट का नर्णय वर्चुअल नॉकआउट से होगा। सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हराकर भारत ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि इस मैच से पहले रोहित सेना ने पाकिस्तान को 228 रनों से रौंदा था।

चोट और हार से बिखरा पाकिस्तान
इस हार के बाद पाकिस्तान टीम बिखर सी गई है। उसने श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए आधी टीम बदल डाली। चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारत पर जीत के हीरो रहे फखर जमां को भी निकाल बाहर किया है। वहीं, नसीम शाह और हारिस रऊफ चोटिल हैं और वह नहीं खेल पाएंगे। टीम को बिखरते देख पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। इस पर पूर्व पीसीबी प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है।

क्रिकेट के बारे में न सोचों, आराम करें
उन्होंने कहा- भारत ने श्रीलंका पर जीत के साथ पाकिस्तान को आशा की किरण दी है। अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान इसका फायदा उठा पाता है या फिर भारत से मिली हार से उसके हौंसले पस्त हो गए हैं। उन्हें खेल से कुछ समय की छुट्टी चाहिए, उन्हें मानसिक रूप से स्विच-ऑफ करना होगा, उन्हें आराम भी मिला है। उन्हें हार के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि एक साथ मिलकर बात करनी चाहिए।

पूरी टीम को गाली देना अच्छी बात नहीं, आपका ये काम नहीं
बाबर आजम के करीबी माने जाने वाले रमीज राजा ने कहा- यदि किसी को विशेष अभ्यास की आवश्यकता है, तो वे इसे ले सकते हैं। पूल में जाएं, आराम करें। सोशल मीडिया को न छुएं, टेलीविजन चैनल न देखें। वहां कुछ भी अच्छा नहीं होगा, क्योंकि पूरा पाकिस्तान निराश है। एकजुट हो जाओ। आप ऐसी हार के बाद एक-दूसरे पर उंगली उठाते हैं तो अच्छा नहीं लगता। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे यकीन है कि बाबर आजम ने इस टीम को वास्तव में अच्छी तरह से एकजुट किया है, और उनका काम अपने खिलाड़ियों को आश्वस्त करना और श्रीलंका मुकाबले से पहले टीम को जोश में लाना है। बता दें कि भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने खिलाड़ियों की खूब आलोचना की थी।

भारत पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चार अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। अगर पाकिस्तान को भारत से एक और मैच यानी फाइनल खेलना है तो उससे पहले उसे श्रीलंका पर विजय हासिल करनी होगी। विराट कोहली के 47वें शतक और केएल राहुल की छठे शतक के साथ वनडे में विजयी वापसी की बदौलत भारत ने 50 ओवरों में 356-2 का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान केवल 128 रन पर आउट हो गया, जिसमें कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.