गो सम्मान अभियान : 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Updated on 28-07-2026 02:01 PM
रायपुर। गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रायपुर समेत देशभर के सभी जिलों में 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों वाले ज्ञापन जिलाधीशों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए। अभियान के माध्यम से गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक मांगें उठाई गईं।

रायपुर जिले से 3,87,225 नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। वहीं, पूरे छत्तीसगढ़ से 80 लाख से अधिक और देशभर से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर अभियान के दौरान एकत्र किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत महायज्ञ, गोमाता पूजन, शंखनाद और "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुई। इसके बाद राजराजेश्वरी माँ महामाया मंदिर (पुरानी बस्ती) से प्रार्थना यात्रा निकाली गई, जो इंडोर स्टेडियम, नगर निगम होते हुए मोतीबाग तक पहुंची।

इस यात्रा में संत-महात्मा, गौसेवक, गोपालक, मातृशक्ति, युवा और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से ज्ञापन में शामिल सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.