गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का IPO 15 मई को खुलेगा : 17 मई तक कर सकेंगे अप्लाय

Updated on 10-05-2024 01:01 PM
मुंबई  बेंगलुरु स्थित इंश्योरटेक स्टार्ट-अप गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई को ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 17 मई तक बोली लगा सकेंगे।

ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹2,614.65 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹1,125 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी और ₹1,489.65 करोड़ के 5.47 करोड़ शेयर को कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए बेचेंगे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसके निवेशक
क्रिकेटर विराट कोहली ने 2020 में 2 करोड़ रुपए में कंपनी के 266,667 शेयर खरीदे थे। वहीं, उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने निजी प्लेसमेंट के जरिए 50 लाख का निवेश किया था। IPO के जरिए प्रमोटर गो डिजिट इंफोवर्क्स और अन्य मौजूदा शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। हालांकि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा निवेशक बने रहेंगे।

रिटेल इनवेस्टर्स मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 55 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹258-₹272 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹272 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,960 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 715 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,480 इन्वेस्ट करने होंगे।

इश्यू का 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस ने इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा करीब 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी लगभग 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.