ग्लाइफोसेट और उसके व्युतपाद हुए निर्बंधित

Updated on 04-11-2022 05:01 PM

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 21 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के माध्यम से ग्लाइफोसेट के उपयोग से मनुष्य एवं जानवरों के स्वास्थ्य के लिए खतरा एवं जोखिम को देखते हुए निर्बंधित कर दिया गया है। शासन द्वारा अधिसूचना का संक्षिप्त नाम ग्लाइफोसेट के उपयोग पर निर्बंधन आदेश 2022 दिया गया है। जिसके अनुसार राजपत्र में अंतिम प्रकाशन की तारीख से ग्लाइफोसेट का उपयोग नाशीजीव नियंत्रण प्रचालकों (पेस्ट कंट्रोल आपरेटर्स) के सिवाय कोई व्यक्ति नहीं करेगा।

कृषि विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि ग्लाइफोसेट के पंजीकरण प्रमाण पत्र धारक पंजीकरण प्रमाण पत्र जो की ग्लाइफोसेट और उसके संजातो के लिए दिये गए हैं। पंजीकरण समिति को लेवल और लिफलेट पर मोटे अक्षरों में ग्लाइफोसेट के उपयोग की अनुमति नाशीजीव नियंत्रण आपरेटरों (पेस्ट कंट्रोल आपरेटर्स) के माध्यम से दि जाये कि चेतावनी शामिल किये जाने हेतु वापस करेंगें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति जिसके पास पंजीकरण प्रमाण पत्र है। खण्ड -3 में निर्देष्ट 03 महीने की अवधि के भीतर पंजीकरण समिति का प्रमाण पत्र वापस करने में विफल रहता है तो कीटनाशी अधिनियम 1968 में अंर्तविष्ट उपबंधों के अधीन कायार्वाही की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार को केरल सरकार से ग्लाइफोसेट और उसके व्युतपाद के वितरण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने हेतु रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसे की विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार-विमर्श पश्चात उक्त प्रस्ताव से संतुष्ट हो कर ग्लाइफोसेट को निर्बंधित किया गया है।

कृषि विभाग जिला रायपुर द्वारा समस्त पंजीकृत कीटनाशक विक्रेताओं (पेस्ट कंट्रोल आपरेटर्स को छोड़कर) को उक्त उत्पाद के भंडारण, वितरण न करने तथा कृषकों को भी उपयोग न करने हेतु अपील की गई है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा (पेस्ट कंट्रोल आपरेटर्स को छोड़कर) उक्त उत्पाद का भंडारण, वितरण पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.