ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन आज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह… MoU किए जाएंगे साइन

Updated on 25-02-2025 11:18 AM

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जारी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का मंगलवार को समापन होगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

मंगलवार को समिट में शामिल हो रहे देश-विदेश के उद्योगपति मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर प्रदेश सरकार से एमओयू साइन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबका अगवानी करेंगे।

आज 40 एमओयू होंगे

  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 18 देशों के राजदूतों ने भाग लिया है। वहीं, 200 से अधिक प्रतिभागी भी विदेश से आए। देश और प्रदेश से 10 हजार से अधिक उद्यमियों ने समिट में हिस्सा लिया।
  • मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से जुड़े सत्र में पांच हजार से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। इसमें सभी जिलों की हिस्सेदारी रहेगी।
  • समिट के दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 40 एमओयू होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एक सत्र में भाग लेंगे।
  • भोपाल में अमित शाह, यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

    अमित शाह मंगलवार शाम को अल्प प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। उनकी यात्रा के दौरान शहर के कुछ मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। पुराना विमानतल से इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय आगमन के दौरान यात्री बसों की डायवर्सन व्यवस्था (समय दोपहर तीन बजे) l

    इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश ब्रिज के ऊपर से रहेगा। अथवा उनकी यात्रा हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।

    राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैंड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।

    राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैंड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा, करोंद, बेस्ट प्राइज तिराहा, जेपी नगर तिरहा से नादरा बस स्टैंड की ओर आ-जा सकेंगी।

    सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन-(समय दोपहर तीन बजे) l पॉलिटेक्निक चौराहा से कमला पार्क, रेतघाट, वीआइपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा एवं पोलीटेक्निक चौराहा से कमलापार्क तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.