ओडिशा के बीच पर मिली लड़की की लाश:परिवार ने किडनैपिंग, रेप और हत्या का लगाया आरोप

Updated on 29-11-2022 05:50 PM

ओडिशा के पुरी में समुद्र किनारे से एक लड़की का शव बरामद किया गया है। वह मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली थी। उसके परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। परिवार वालों का कहना है कि युवती की हत्या की गई है। मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। वहीं, मामले की जांच कर रहे पुरी पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

परिवार का आरोप रेप के बाद हुई हत्या
परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़की को 23 नवंबर को एक होटल से किडनैप किया गया और बाद में उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने आशंका जताई कि उसकी मौत डूबने से हुई है। पुलिस ने बताया कि लापता होने के तीन दिन बाद, यानी 26 नवंबर को 18 साल की लड़की का शव पुरी में पेंटाकाटा इलाके से बरामद हुआ है, जो अंडरक्लॉथ था।

पुलिस के मुताबिक महिला का फेस पूरी तरह से काला दिख रहा था। ऐसा लग रहा है कि किसी ने उस पर एसिड अटैक किया है। पुलिस ने ये भी कहा कि ऐसा समुद्र के खारे पानी में लंबे समय तक संपर्क के कारण भी हो सकता है, क्योंकि शरीर नीचे की ओर तैर रहा था।

रेप के बाद किया मर्डर, पुलिस ने नहीं किया सहयोग
घटना के बाद परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों ने रेप की वारदात करने के बाद हत्या की है और पहचान न हो इसके लिए उसके फेस के एसिड से जला दिया है। इसके अलावा परिजनों का कहना है कि ना ही ओडिशा पुलिस ने और ना ही भोपाल पुलिस ने हमारी कोई मदद की। पुलिस ने शव बरामद होने के बाद उसके चोट पर ध्यान नहीं दिया और नार्मल डेथ बता दिया।

पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद लड़की का शव सी साइड पर मिलने की बात बताई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वो सिर्फ इतना चाहते है कि उनकी बेटी के साथ इंसाफ हो और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.