प्रेमी की सगाई में पेट्रोल लेकर पहुंची प्रेमिका:युवती बोली- शादी का किया था वादा, अब प्रेग्नेंट होकर मैं कहां जाऊं

Updated on 05-12-2022 07:37 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक होटल में आयोजित सगाई समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने की धमकी देते हुए हंगामा मचाने लगी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस दौरान युवती ने कहा कि उसके प्रेमी ने उससे शादी करने के नाम पर समझौता किया था। अब जब वह प्रेग्नेंट हो गई है, तब वह दूसरी लड़की से सगाई कर रहा है। पुलिस ने युवती को शांत कराया और उसे समझाइश देकर पुलिस की टीम के साथ सखी सेंटर भेजा। मामला तारबाहर क्षेत्र का है। युवती ने पहले से ही युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, जिस पर युवक जेल जाकर बेल पर छूट गया है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का पिछले 5 साल से मंगला के शिक्षक कॉलोनी निवासी आशुतोष तिवारी से प्रेम संबंध था। तब युवक ने उससे शादी करने का वादा करके दुष्कर्म किया था। इसके बाद लगातार युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। बीते 14 सितंबर को युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसके घरवालों ने दूसरी लड़की से उसकी शादी तय कर दी। रविवार को सीएमडी चौक स्थित होटल शिवा इंटरनेशनल में युवक की सगाई होने वाली थी। इसकी जानकारी युवती को मिली, तब वह लड़कियों की भीड़ लेकर होटल पहुंच गई। युवती के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी और आत्मदाह करने की धमकी दे रही थी।

हंगामे की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस
युवती के हंगामा मचाने की जानकारी मिलते ही सगाई में आए मेहमानों की भीड़ होटल से बाहर आ गई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही सिविल लाइन पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने युवती को समझाया कि युवक जमानत पर है, इसलिए पुलिस इस केस में कुछ नहीं कर सकती। युवती को समझाइश देकर रक्षा टीम के साथ सखी सेंटर भेजा गया।

युवती बोली- वह प्रेग्नेंट है, अब न्याय के लिए कहां जाए
इस दौरान युवती ने कहा कि जब युवक ने उससे दुष्कर्म किया था, तब वह नाबालिग थी। लेकिन, पुलिस वालों ने मिलकर केस को कमजोर कर दिया। जिसके कारण युवक को कोर्ट से आसानी से बेल मिल गया। युवती ने युवक के पिता पर भी आरोप लगाया कि जेल से बाहर आने के बाद शादी करने की बात कही थी, जिसके कारण उसने कोर्ट में आपत्ति नहीं की। केस दर्ज कराने के बाद उसे पता चला कि वह प्रेग्नेंट है, तब उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। लेकिन, पुलिस ने उसे कोर्ट में बताने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। युवती ने कहा कि युवक जेल से बाहर आकर सगाई कर रहा है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब वह न्याय के लिए कहां जाए।

युवक ने दी थी धमकी, एक दिन पहले दर्ज कराया है केस
युवती ने एक दिन पहले ही युवक पर सिविल लाइन थाने में धमकी और गालीगलौज करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक जमानत पर छूटने के बाद से उसे लगातार धमकी दे रहा है और केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। इस दौरान उसने शादी करने की बात भी कही थी। युवती ने बताया कि 17 नवम्बर फिर 20 नवम्बर को युवक ने उसे केस वापस लेने को कहा और ऐसा नहीं करने पर धमकी दी। 2 दिसम्बर को भी युवक के दोस्तों ने उस पर केस लेने का दबाव बनाते हुए धमकी दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 294, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

सगाई हो गई कैंसिल, युवती ने चुपचाप सगाई करने लगाया आरोप
इस घटना के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद सगाई कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया। युवक के पिता को भी पुलिस ने सखी सेंटर बुलाया, जहां युवती के साथ ही लड़के के पिता का बयान दर्ज किया गया। इधर, युवती ने आरोप लगाया कि युवक चुपचाप सगाई कर सकता है। वहीं, युवक के पिता ने लड़की पर 30 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.