भोपाल में मंदिर से अगवा बच्ची बस स्टैंड पर मिली:मेडिकल जांच में मारपीट की पुष्टि, चेहरे-सिर पर मिले निशान

Updated on 16-10-2025 03:38 PM

भोपाल के हबीबगंज इलाके में बुधवार देर रात एक युवक ने मंदिर के बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। गुरुवार की सुबह बच्ची को आईएसबीटी गोविंदपुरा से बरामद कर लिया गया। अज्ञात आरोपी वहां सर्चिंग देखने के बाद बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस ने मासूम का मेडिकल परीक्षण जेपी अस्पताल में कराया। जहां भारी पुलिस बल तैनात है। लेबर रूम में परिजनों की मौजूदगी में बच्ची का मेडिकल कराया गया। उसे निमोनिया भी हो गया है, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा लिया गया है।

जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी। मेडिकल में बच्ची के साथ मारपीट की पुष्टि भी हुई है। उसके चेहरे और सिर पर भी मारपीट के निशान मिले हैं। घबराई बच्ची फिलहाल गुमसुम है। बच्ची को आब्जर्वेशन में रखा गया है। काउंसलिंग के माध्यम से इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बच्ची के साथ गलत काम तो नहीं किया गया है।

हालांकि, अब तक बच्ची के साथ गलत काम की पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

स्कूली छात्रा है मासूम बच्ची पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से पांच साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। वे स्कूली छात्रा है, रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने रात में सर्चिंग शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। करीब सुबह साढ़े चार बजे बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।

पुलिस की तलाशी देख भागा बदमाश उसके साथ बदमाश भी था, लेकिन वह पुलिस की सर्चिंग देख घबरा गया और मासूम को छोड़कर भाग गया। बच्ची के साथ आरोपी ने मारपीट की है। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। आरोपी की तलाश में हबीबगंज पुलिस जुटी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मासूम को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। उसके साथ मारपीट की गई है, इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण के माध्यम से कराई जा रही है। साथ ही पुलिस उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। बताया जाता है कि आरोपी ने मासूम को मुंह दबाकर अगवा किया था। क्योंकि उसके चेहरे पर नाखून के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.