महादेव सट्टा एप का मुख्य ऑपरेटर गिरीश तालरेजा भोपाल से गिरफ्तार, ED ने की कार्रवाई

Updated on 02-03-2024 12:14 PM

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने महादेव सट्टा एप के मुख्य आपरेटर गिरीश तालरेजा को भोपाल से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ईडी भोपाल की टीम ने एक कार्यक्रम के दौरान उसे दबोचा। तालरेजा को ईडी रायपुर को सौंपा जाएगा। शनिवार को रायपुर में न्यायालय में पेश किया जा सकता है। हालांकि, ईडी ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

महादेव सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग 15 दिन पहले भिलाई से 25 वर्षीय नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया था। वह सट्टा एप प्रमोटर का काम करता था। उसी की निशानदेही पर तालरेजा को गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने इस मामले में दो दिन पहले रायपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुरुग्राम में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा था।

अलग-अलग स्थानों पर मारे गए छापे

इसके बाद शुक्रवार- शनिवार की रात भोपाल के अतिरिक्त रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, सूरजपुर, प्रतापपुर और पत्थलगांव में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे गए थे। ईडी को भोपाल निवासी रतनलाल जैन की भी तलाश है जो अभी फरार है। सूत्रों के अनुसार तलरेजा और जैन के ट्रांजेक्शन के आधार पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.