सर्दियों की सुबह में अदरक वाली चाय अब पड़ेगी महंगी, लहसुन तो पहले से तेवर दिखा रहा है

Updated on 20-12-2023 02:06 PM
नई दिल्ली : राजधानी में ठंड बढ़ने के बीच अब चाय पीना लोगों को महंगा पड़ सकता है। क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस वक्त अदरक की कीमत थोक मंडी में दोगुनी हो गई है। अदरक व्यापारियों का दावा है कि इसकी फसल खराब होने के चलते कमोडिटी के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं, अफगानिस्तान से दिल्ली आने वाले लहसुन की सप्लाई ठप होने से लहसुन का दाम 200 रुपये प्रति किलो हो चुका है। दावा है कि आनेवाले दिनों में लहसुन के दाम और तेज हो सकते हैं।

कुछ किसानों ने अदरक से नाता तोड़ा

आजादपुर सब्जी मंडी के अदरक कारोबारी वरुण चौधरी का कहना है कि एक तो बारिश की वजह से फसल खराब हुई है। पिछले साल अदरक उगाने वाले किसानों को उचित मूल्य नहीं मिला था। इस वजह से इस साल कुछ किसानों ने अदरक की खेती से नाता तोड़ लिया। इसके चलते इस समय दिल्ली के बाजार में अदरक की आवक कम हो गई है। सर्दी बढ़ी है तो इसकी बाजार में डिमांड तेजी से बढ़ गई है।

दिल्ली में कहां से आता है अदरक


वरुण बताते हैं कि आजादपुर मंडी में कर्नाटक और असम से अदरक की सप्लाई आती है। इन दिनों अदरक की कीमत थोक मंडी में करीब 90 रुपये प्रति किलो है, जबकि पिछले साल मंडी में इस वक्त अदरक की कीमत 40 रुपये प्रति किलो थी। हालांकि, ठंड के चलते अब अदरक की डिमांड बढ़ने लगी है, जिससे पिछले हफ्ते की तुलना में अदरक का रेट प्रति किलो 10 रुपये बढ़ गया है।

लहसुन भी हो रहा है गर्म


इन दिनों बाजार में लहसुन का भाव गर्म चल रहा है। वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान से आने वाले लहसुन पर रोक लगा दी गई है। इससे अब लहसुन की कीमत आसमान छूने लगी है। करीब 10 दिन पहले लहसुन की कीमत थोक मंडी में लगभग 150 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 250 रुपये प्रति किलो हो गई है। आशंका है कि आनेवाले दिनों में लहसुन और अदरक के दाम और तेज हो सकते हैं।

प्याज़ की सप्लाई बढ़ी, मिलने लगी राहत


बीते कुछ दिनों से प्याज की महंगाई से लोगों की जेबें ढीली हो रही थीं, लेकिन अब इससे राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्याज की नई फसल बाजार में आ जाने की वजह से मंडी में प्रति किलो प्याज के रेट में 10 रुपये की गिरावट आई है। ओनियन ट्रेडर्स असोसिएशन के प्रधान श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि मंडी में प्याज की कीमत 15 रुपये से लेकर 30 रुपये तक हो गई, जबकि कुछ दिन पहले प्याज की कीमत 30 से 45 रुपये के बीच थी। श्रीकांत का कहना है कि आने वाले दिनों में प्याज की सप्लाई और भी बढ़ने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.