गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था

Updated on 15-07-2025 12:15 PM

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दूसरी पारी में नाबाद 61 रन बनाए लेकिन भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके। स्पिनर शोएब बशीर ने मोहम्मद सिराज को बोल्ड करके इंग्लैंड को जीत दिलाई। इस तरह इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद रवींद्र जडेजा की तारीफ की। साथ ही कहा, पहली पारी में ऋषभ पंत का रन आउट होना मैच का निर्णायक पल था।

मुझे अपनी टीम पर गर्व 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, मुझे अपनी टीम पर गर्व है। यह मैच उतना ही करीब था जितना हो सकता है। यह पांच दिन तक चला और आखिरी सीजन में आकर खत्म हुआ। मुझे काफी भरोसा था क्योंकि हमारे पास बल्लेबाजी बची हुई थी। हमें केवल 50-50 रन की दो साझेदारियों की जरूरत थी, लेकिन हम ऐसा कर नहीं सके।

जडेजा बहुत अनुभवी खिलाड़ी 

भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 61 रन जडेजा ने बनाए। उनके बारे में गिल ने कहा, वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें कोई मैसेज नहीं भेजा। वह लोअर ऑर्डर के साथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हम बस यही चाहते थे कि वह और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजी जितना लंबा खेल सकें, खेलें।

पंत का विकेट टर्निंग प्वाइंट

पंत पहली पारी में 74 पर रन आउट हो गए थे। उनके विकेट पर गिल ने कहा, निश्चित रूप से वह मैच का टर्निंग प्वाइंट था। एक समय पर हमें लगा था कि अगर हम 80-100 रन की बढ़त ले लें, तो वो निर्णायक साबित हो सकती है। हमें पता था कि पांचवें दिन इस विकेट पर 150-200 रन चेज करना आसान नहीं होगा। अगर हमें वो बढ़त मिल जाती, तो हम अच्छी स्थिति में होते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.