गिल ने 15 मीटर पीछे दौड़कर पकड़ा कैच अश्विन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Updated on 08-03-2024 12:48 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड पहली पारी में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टंप्स तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुरुवार को 100वां टेस्ट खेलने उतरे अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शुभमन गिल ने बेन डकेट का शानदार कैच पकड़ा। इतना ही नहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिव्यू नहीं लेने के कारण जैक क्रॉले को जीवनदान मिला।

रोहित ने फील्डिंग के दौरान बेयरस्टो के लिए कहा, इसको तो कुछ भी डाल।

1. 100वें टेस्ट में अश्विन को गार्ड ऑफ ऑनर
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ करियर का 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें 100वें टेस्ट के लिए स्पेशल कैप दी। मैच शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अश्विन ग्राउंड में पत्नी प्रीति नारायणन और दोनों बेटियों के साथ दिखे थे।

2. जैक क्रॉले को लगी सिराज की बॉल
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 14वें ओवर की आखिरी बॉल शॉर्ट पिच डाली। जैक क्रॉले इस बॉल पर पुल करना चाहते थे, लेकिन गति से चूक गए और बॉल उनकी पसली के पिछले हिस्से में लगी। हालांकि बॉल की रफ्तार135 किमी/घंटा थी, इसलिए उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।

3. गिल ने 15 मीटर पीछे दौड़कर पकड़ा डकेट का कैच
कुलदीप ने 18वें ओवर की आखिरी बॉल गूगली फेंकी। इस बॉल पर बेन डकेट मिडविकेट की दिशा में बड़ा हिट करना चाहते थे, लेकिन बॉल बल्ले के बाहरी हिस्से पर लगकर कवर्स की दिशा में चली गई। ऐसे में शुभमन गिल ने कवर से पीछे की ओर 15 मीटर दौड़ते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। गिल के इस कैच के दम पर भारत को धर्मशाला टेस्ट में पहली सफलता मिली।

4. गिल से छूटा पोप का कैच
19वें ओवर की 5वीं बॉल पर गिल से ओली पोप का कैच छूट गया। वह शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे और अश्विन ने लेग स्टंप पर बॉल डाली। पोप ने ड्राइव करना चाहा और बॉल एज लेकर गिल के बगल से तेजी से निकली, लेकिन गिल कैच नहीं कर सके। अगर गिल इस बॉल को पकड़ने में कामयाब हो जाते तो यह कमाल का कैच होता।

5. रोहित के DRS न लेने से क्रॉले को जीवनदान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के DRS न लेने की वजह से जैक क्रॉले को जीवनदान मिला। 26वें ओवर की 5वीं बॉल कुलदीप ने लेग साइड की ओर फेंकी। क्रॉले ने इसे फाइन लेग की ओर फ्लिक करना चाहा, लेकिन बॉल बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथ से लगकर हवा में उठ गई। जिसे शॉर्ट लेग पर खड़े सरफराज खान ने कैच कर लिया।

भारतीय फील्डर्स ने कैच आउट की अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया। यहां सरफराज ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को DRS लेने के लिए जोर दिया, लेकिन जुरेल DRS लेने के लिए नहीं माने। ऐसे में रोहित ने DRS नहीं लिया। रिप्ले में पता चला कि बॉल बल्ले के बाहरी हिस्से पर लगी थी। आखिर में क्रॉले 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने 38वें ओवर की दूसरी बॉल पर बोल्ड किया।

6. बेयरस्टो के लिए रोहित ने कहा - इसको तो कुछ भी डाल
इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 38वें ओवर में जब जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी के लिए आए, तो रोहित टीम के साथियों से बातचीत कर रहे थे। वे इंग्लैंड के बल्लेबाजों द्वारा ऑफ-साइड शॉट्स नहीं खेलने पर बात कर रहे थे। इस दौरान रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा, इसको (बेयरस्टो को) तो कुछ भी डाल। यह बात स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.