गिल और दीप्ति इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर:शमी, अश्विन और बुमराह भी सम्मानित रवि शास्त्री को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Updated on 24-01-2024 12:50 PM

शुभमन गिल और दीप्ति शर्मा 2023 के लिए पुरुष और महिला वर्ग में भारत के इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रवि शास्त्री को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है।

मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 2019 के बाद पहली बार बोर्ड ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया है। हैदराबाद में हुए समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी पहुंचे।

शमी, अश्विन और बुमराह भी सम्मानित
शुभमन गिल के अलावा मोहम्मद शमी को 2019-20, रविचंद्रन अश्विन को 2020-21 और जसप्रीत बुमराह को 2021-22 के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।

विमेंस कैटेगरी में दीप्ति शर्मा के अलावा 2020 से 2022 के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। स्मृति मंधाना 2020-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। 2019-20 के लिए दीप्ति शर्मा को पुरस्कार मिला।

फारूक इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
1983 में भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम के सदस्य रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। फारूख ने भारत के लिए 46 टेस्ट और पांच वनडे खेले। 1961 से 1975 के बीच उन्होंने टेस्ट में 2611 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 16 अर्धशतक लगाए।

शास्त्री ने कहा- 'गाबा की जीत सबसे महंगा मेडल'
समारोह के दौरान जब शास्त्री से उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए एक को चुनना कठिन है। इसके बाद उन्होंने 1985 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला, 1983 की वर्ल्ड कप जीत, वेस्टइंडीज की धरती पर शतक का जिक्र किया।

कमेंट्री करियर पर इस पूर्व क्रिकेटर ने धोनी का वर्ल्ड कप विनिंग छक्का और टी-20 वर्ल्ड कप 2007 की जीत की बात की।

शास्त्री ने कहा कि कोच के रूप में ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज जीत खास थी, लेकिन अगर आप मुझसे एक पल के बारे में पूछोगे जो सोने पर सुहागा रहा, वो गाबा में हमने आखिरी दिन जीत की दहलीज को पार किया था। उन्होंने ऋषभ पंत की तारीफ की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.