भारत में है गिलगित-बाल्टिस्‍तान! नई लोकेशन कश्‍मीर में दिखाकर ट्विटर ने पाकिस्‍तान को दिया बड़ा झटका

Updated on 10-07-2023 02:00 PM
गिलगित: माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर ने पाकिस्‍तान को एक बड़ा झटका उस समय दिया जब उसने गिलगिल-बाल्टिस्‍तान को भारत का हिस्‍सा करार दिया। दरअसल कहानी कुछ ऐसी है कि रविवार को जब इस क्षेत्र के लोगों ने पाकिस्‍तान की सरकार के आधिकारिक हैंडल्‍स को एक्‍सेस करना चाहा तो उन्‍हें पता लगा कि ये हैंडल्‍स तो ब्‍लॉक हो चुके हैं। साथ ही इस क्षेत्र को भारत के हिस्‍से वाले कश्‍मीर के तहत बताया। यूजर्स ने जब यहां से ट्वीट किया तो क्षेत्र के लोगों को भारत के हिस्‍से में बताया गया क्‍योंकि लोकेशन कश्‍मीर की थी। गिलगित-बाल्टिस्‍तान के ट्विटर यूजर्स ने जब इस बात की शिकायत की कि वो क्षेत्र की सरकार के आधिकारिक अकाउंट एक्‍सेस नहीं कर पा रहे हैं तो इस बात का पता लगा।

पाकिस्‍तान की लोकेशन ही गायब
यूजर्स ने काफी देर तक सरकार के हैंडल्‍स को एक्‍सेस करने की कोशिशें की। लेकिन हर बार उन्‍हें जवाब मिला, 'कानूनी मांग के जवाब में भारत में अकाउंट को रोक लिया गया है।' मार्च 2023 से भारत में पाकिस्‍तान की सरकार के आधिकारिक हैंडल्‍स को बैन कर दिया गया है। साल 2022 में अकाउंट को कानूनी शिकायतों के बाद दो बार रोका गया था। गिलगित बाल्टिस्‍तान के रहीमाबाद के रहने वाले यासिर हुसैन ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैं गिलगिट बाल्टिस्तान में हूं और ट्विटर पर @GovtofPakistan के ट्वीट नहीं दिख रही हैं। इसमें कहा गया है कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।' यासिर को वह कोई भी ट्वीट नहीं दिख रही थी जो पाकिस्‍तान के अलग-अलग अकाउंट से की गई थी और जिसे वह फॉलो करते थे।

जियो-टैगिंग से गायब पाकिस्‍तान
अखबार डॉन ने यासिर हुसैन के हवाले से लिखा है कि जब उन्‍होंने अपनी ट्वीट में लोकेशन एड करने की कोशिश की तो उन्‍हें पता लगा कि वह पाकिस्‍तान की जगह भारत के जम्‍मू कश्‍मीर की लोकेशन में हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अधिकारियों को इस मामले पर गंभीर संज्ञान लेना चाहिए। हुसैन की मानें तो भारत ने गिलगित बाल्टिस्‍तान की जियो-टैगिंग को बदलने के लिए ट्विटर को प्रभावित किया होगा। हालांकि ट्विटर की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई भी जवाब नहीं दिया गया।

पूरे मामले पर ट्विटर खामोश

मीडिया के सवालों के लिए तय आधिकारिक ईमेल से भी बस ऑटोमेटेड मैसेज दिया गया। टिप्पणी के लिए पाकिस्तान टेलीम्‍युनिकेशन अथॉरिटी की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एक और ट्विटर यूजर करीम शाह निजारी के मुताबिक उन्‍हें भी ट्वीट में लोकेशन पाकिस्‍तान एड करने में सिर्फ नाकाम ही मिली। उन्‍हें सिर्फ एक ही विकल्‍प दिखा रहा था, 'जम्‍मू कश्‍मीर।' निजारी के मुताबिक वह घिजेर जिले की यासीन घाटी में रहते हैं, लेकिन ट्विटर एल्गोरिदम उन्हें अपने फीड पर भारत का दिखा रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.