फिर एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं जीजी हदीद और जैन मलिक? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट

Updated on 26-07-2023 04:30 PM
जीजी हदीद और जैन मलिक फेमस कपल में से एक थे, जब वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। अब सुपरमॉडल के सोशल मीडिया पोस्ट ने फिर से खलबली मचा दी है, जो इस तरफ इशारा कर रहे हैं वो और जैन फिर से एक हो गए हैं।

मालूम हो कि जैन मलिक और Gigi Hadid ने साल 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों साल 2019 तक ऑन-ऑफ रिलेशनशिप में रहे। फिर 2020 में बेटी Khai का वेलकम किया। करीब 6 साल तक साथ रहने के बाद कपल ने फाइनली अक्टूबर 2021 में अलग होने का फैसला किया। रिपोर्ट्स हैं कि दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

जीजी ने लाइक की जैन की फोटो
कुछ दिनों पहले Zayn Malik ने मोस्ट अवेटेड गाना Love like this रिलीज किया। उन्होंने अपनी एक शर्टलेस फोटो भी शेयर की, जिस पर कोई कैप्शन नहीं लिखा। इस पोस्ट को उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड जीजी ने लाइक किया है। इसके बाद ही इनकी डेटिंग की अफवाह उड़ रही है। जानकारी के अनुसार, जैन इस फोटो शेयरिंग एप पर जीजी को फॉलो नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जीजी उन पर अपनी पैनी नजर अभी भी गड़ाए हुए हैं।

सेलेना गोमेज को डेट कर रहे हैं जैन?
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जैन और सेलेना गोमेज की नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों को लिपलॉक करते हुए भी देखा गया। हालांकि, दोनों स्टार्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। कुछ दिन पहले ही सेलेना ने इंस्टाग्राम पर कई लोगों को अनफॉलो किया, इनमें जैन और जीजी दोनों का नाम शामिल है। और इसी के साथ उन्होंने अफवाहों का भी खंडन कर दिया। एक वायरल वीडियो में वो ये भी कहती नजर आ रही हैं कि वो सिंगल हैं।

जीजी का लियोनार्डो से जुड़ा नाम
दूसरी तरफ जीजी हदीद की बात करें तो उनका नाम हॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ जोड़ा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वे अपने रिलेशनशिप को कैजुअल ही रख रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.