मुसलमान बनने पर पाकिस्तान में अंजू पर बरस रहे तोहफे! एक और पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने गिफ्ट की जमीन

Updated on 31-07-2023 01:58 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान से अंजू की लगातार खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। कुछ हालिया तस्वीरों और वीडियो में नसरुल्लाह और अंजू शादी के पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई इसे अंजू और नसरुल्लाह के निकाह का वीडियो बता रहा है तो कोई गिफ्ट सेरेमनी का। तस्वीरों में दुल्हन के कपड़ों और मास्क में नजर आ रही महिला को अंजू बताया जा रहा है जिसे पाकिस्तानी मीडिया अब 'फातिमा' कह रहा है। इन सब के बावजूद अंजू अपनी शादी और इस्लाम कबूल करने की खबरों को खारिज कर रही है।

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो निकाह के बजाय एक खास प्रोग्राम है जिसमें अंजू और नसरुल्लाह को तोहफे दिए गए। कहा जा रहा है कि नवाब हाउसिंग एसोसिएट के मैनेजिंग डायरेक्टर तुफैल खान ने अंजू को एक 10 मारला का प्लॉट और दोनों को उमराह पैकेज गिफ्ट किया है। वीडियो में एक शख्स अंजू और नसरुल्लाह, जिसे वह फातिमा बता रहा है, को प्लॉट के पेपर्स देते हुए नजर आ रहा है। इस मौके पर कई लोग वहां मौजूद थे।

इस्लाम अपनाने के लिए मिले तोहफे

इससे पहले खबर आई थी कि इस्लाम कबूल करने के लिए पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने भी अंजू को प्लॉट और एक चेक गिफ्ट किया था। पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने कहा कि अंजू को पाकिस्तान में रहने में दिक्कत न हो इसलिए वह यह गिफ्ट कर रहे हैं और उसका इस्लाम में स्वागत करते हैं। अब्बासी का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अंजू और नसरुल्लाह को तोहफे देते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या भारत लौटेगी अंजू?

अंजू की शादी की खबरें सामने आने के बाद भारत में उसका परिवार गुस्से में है। अंजू के पिता का कहना है कि 'वह उनके लिए अब मर चुकी है'। अंजू के पति अरविंद कुमार ने कहा कि अंजू आधिकारिक रूप से उनकी पत्नी है इसलिए वह किसी और से शादी नहीं कर सकती है। अंजू और अरविंद के दो बच्चे भी हैं। अंजू ने यह स्वीकार किया है उसके और अरविंद के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। अंजू के अब भारत वापस लौटने पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.