गाजियाबाद: ट्यूशन टीचर छात्रा से करता था डिजिटल रेप, कई महीनों से जारी थी छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Updated on 24-02-2026 01:42 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा कई महीनों से छेड़छाड़ का शिकार थी, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में है। पीड़िता के परिजनों ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

क्या है पूरा मामला?

थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 10वीं में पढ़ने वाली बेटी का उन्होंने गांव में ही रहने वाले राजेंद्र शर्मा के पास ट्यूशन लगवाया था। लेकिन बीते दो-तीन महीनों से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी। जब परिजनों ने पूछताछ की, तो छात्रा ने ट्यूशन टीचर की करतूतों का खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी टीचर पढ़ाने के बाद बाकी बच्चों को घर भेज देते थे और उसे रोक लेते थे। इसके बाद वह उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छूते थे। आरोपी ने छात्रा को धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके घरवालों को मार डालेंगे।

जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि टीचर की हरकतों के कारण उनकी बच्ची मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो गई है। जब उन्होंने आरोपी राजेंद्र शर्मा से बात करने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जातिसूचक टिप्पणियां कर उन्हें अपमानित कर भगा दिया। इसके अलावा, आरोपी बिना मान्यता के एक स्कूल भी चला रहा है। परिजनों ने इसकी भी शिकायत की है।

पुलिस की कार्रवाई

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी राजेंद्र शर्मा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और छात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.