सादी वर्दी, बिना गार्ड, निजी कार से हुक्‍का बार पहुंचे गाजियाबाद के DCP, 10 अरेस्‍ट, 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Updated on 15-09-2025 12:43 PM
गाजियाबाद: इंदिरापुरम और कौशांबी में तीन हुक्का बार पर रेड कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद डीसीपी निमिष पाटिल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि खुद डीसीपी सिविल ड्रेस में बिना सुरक्षा कर्मियों के निजी गाड़ी से हुक्‍का बार में पहुंचे। वहां का जायजा लेने के बाद उन्‍होंने कार्रवाई की।

असल में डीसीपी को गोपनीय रिपोर्ट से पता चला था कि ये हुक्का बार काफी समय से चल रहे थे। इसके चलते उन क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे और उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया।
रविवार को एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एंजल मेगा मॉल में चल रहे पब्लिक हाउस क्लब और द बैग बैग क्लब में छापा मारा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पब्लिक हाउस क्लब से दिल्ली के फहीम और कविनगर के शिवम को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने बताया कि हुक्का बार का संचालन रेहान नाम का व्यक्ति करता है, जो फरार हो गया। द बैंग बैंग क्लब से क्रॉसिंग रिपब्लिक के अश्वनी, दिल्ली के त्रिलोक सिंह और अलीगढ़ के अजय को पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि क्लब रविंद्र नाम के व्यक्ति का है, जो उस दिन क्लब में मौजूद नहीं था।
वहीं, कौशांबी थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी कार्रवाई दिल्ली के हरेंद्र के गॉड फादर क्लब में हुई। यहां से पुलिस ने मेरठ के बॉबी और मध्य प्रदेश के सागर जिला निवासी प्रद्युम्न को गिरफ्तार किया। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में आदित्य मॉल में स्थित बिग डैडी क्लब में भी हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर अरुण यादव, नीरज त्यागी और अरुण सिंह को धर दबोचा। पूछताछ में अरुण यादव ने हुक्का बार का संचालन करने की बात कबूल की। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

इन पर हुई कार्रवाई

डीसीपी ट्रांस हिडन निमिष पाटिल ने दो चौकी इंचार्ज भुवन चंद्र शर्मा और अभय खंड हर्ष मणि तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। इंदिरापुरम थाने में तैनात एसआई जितेंद्र सिंह, हवलदार रोहित खोखर और सिपाही सुशील कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया। डीसीपी ने स्पष्ट किया है कि इन क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियो की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सादी वर्दी में पहुंचे डीसीपी

असल में हुक्‍का बार की लगातार शिकायते हो रही थीं। लेकिन इसके बाद भी जब हुक्का बार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तब डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटील अकेले ही इसकी जांच पर निकले थे। संडे सुबह डीसीपी सादी वर्दी में बिना सिक्‍यॉरिटी के प्राइवेट गाड़ी से तीनों बार में पहुंचे।

कुछ देर हुक्का बार का संचालन देखने के बाद जब वह बाहर आए तो उन्होंने संबंधित चौकी के पुलिसकर्मियों को भी वहीं खड़ा देखा। लेकिन डीसीपी ने उनसे कुछ नहीं कहा और बाद में थाना प्रभारियों से पूछताछ की। इसके बाद अफरा तफरी मची और थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा और गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.