मंत्रालय भोपाल में 1999 बैच के सब इंस्पेक्टर्स का गेट-टू-गैदर

Updated on 01-05-2024 12:52 PM

राज्य पुलिस सेवा के 1999 बैच के अधिकारियों ने सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में रि-यूनियन का आयोजन किया, जिसमें डीएसपी और एडिशनल एसपी सहित इस बैच के भोपाल में पदस्थ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और साथियों को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए यह आयोजन हर साल करने का संकल्प भी लिया।

वल्लभ भवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा (सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा) ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी साथियों के साथ मुलाकात करना था। हमारी मंशा है कि जितनी सजगता से ये अधिकारी सेवाकाल में अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं, उसी प्रकार शासन के प्रति और आम जनमानस के लिए सदैव तत्पर रहें। हम सभी में सेवा भावना का पूरी ऊर्जा के साथ संचार बना रहे।

अविनाश शर्मा ने कहा कि हमारे साथियों ने जितनी मेहनत, लगन से अपना कर्तव्य निभाया है, ये एक मिसाल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोपाल में पदस्थ डीएसपी राजेश शर्मा, जयदीप सूद, अनिरुद्ध मिश्रा, हरिओम दीक्षित, एएसपी डेनियल जोसफ, एएसपी वल्लभ सैयाम, देवेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिसोदिया, संजय शुक्ला, मारूत दुबे, पुरुषोत्तम भदौरिया, जीआरपी टीआई सुधीर अरजरिया आदि मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.