रेवरा फार्म की पूरी जमीन का सीमांकन करायें- राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

Updated on 22-02-2024 12:06 PM

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सतना जिले में बीज विकास निगम को आवंटित रेवरा फॉर्म की सकल 197 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कराकर सुरक्षित करें और बीज उत्पादन, फसलोत्पादन में वृद्धि कर आवंटित भूमि का सदुपयोग करायें। उन्होंने रेवरा फॉर्म की 40 एकड़ की नगर निगम के कचरा प्लांट को आवंटित भूमि के अनुपयोगी होने पर वहां सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की संभावनायें तलाशने के निर्देश दिये। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने बुधवार को सर्किट हाउस में रेवरा फॉर्म की विकास योजना और रैगांव विधानसभा क्षेत्र में विद्युत, नल जल योजनाओं की समीक्षा की।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने बीज विकास निगम के अधिकारियों को रेवरा फॉर्म में संचालित नर्सरी को और अधिक उपयोगी बनाने तथा रेवरा फॉर्म में उत्पादन बढ़ाकर लाभकारी स्वरूप में लाने के लिये कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां के वैज्ञानिकों से भी सहयोग लेने के निर्देश दिये। राज्यमंत्री ने रेवरा फॉर्म को उपयोगी बनाये रखने और बीज उत्पादन बढ़ाने के संबंध में प्रयास नहीं करने पर जिला प्रबंधक बीज विकास निगम रामस्वरूप जाटव के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रेवरा फॉर्म में बीज विकास निगम द्वारा विगत 5 वर्षों में की गई गतिविधियों, खरीफ और रबी सीजन में उत्पादन तथा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि आवंटित 173 हेक्टेयर अर्थात 432 एकड़ भूमि का सीमांकन कराकर फसल उत्पादन बढ़ाने के प्रयास करें।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने नगर निगम के अधिकारियों को आवंटित 40 एकड़ की अनुपयोगी भूमि पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की संभावनायें तलाशकर प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिये। बताया गया कि रेवरा फॉर्म में आवंटित भूमि का सीमांकन करा लिया गया है। राज्यमंत्री ने अन्य विभागों को भी उन्हें आवंटित भूमि का सीमांकन कराकर उपयोगी बनाने के निर्देश दिये।

नगर निगम, विद्युत, जल योजना की समीक्षा हुई

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने नगर निगम, विद्युत कंपनी और नल-जल योजना, जल जीवन मिशन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग के नवनिर्मित विद्युत सब- स्टेशनों का लोकार्पण करायें और ट्रिपल आरडीएस के कराये जा रहे कार्यों की सूची उपलब्ध करायें। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि शिवराजपुर के रिक्त बड़े शासकीय भू-खंड और दुर्गापुर के पास रिक्त भू-खंड पर सोलर एनर्जी प्लांट की संभावनायें तलाश कर प्लान बनायें। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने सीवर लाइन की प्रगति, वैध-अवैध कॉलोनियां एवं स्मार्ट सिटी के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि सोहावल, बाबूपुर और सोहौला की नल जल योजना सुचारु रूप से संचालित कर दी गई है। सभी घरों में नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने बुधवार को जिला चिकित्सालय सतना की स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कक्ष, जन्म-मृत्यु पंजीयन कक्ष, दिव्यांग पंजीयन कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, चेस्ट मेडीसिन विभाग, आकस्मिक चिकित्सा, क्षय रोग कक्ष तथा मेडीसिन ओपीडी का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यमंत्री ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड क्रमांक 1, 2, महिला सर्जिकल वार्ड क्रमांक 5 तथा एसएनसीयू, एएनसी, पीएनसी वार्ड में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधायें और शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही सोनोग्राफी कक्ष का भी निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.