पैसा लगाने के लिए रखें तैयार, गरुड़ कंस्ट्रक्शन से लेकर स्विगी तक, अक्टूबर में आने वाले आईपीओ की लिस्ट देखें

Updated on 08-10-2024 12:12 PM
इंदौर। आईपीओ मार्केट साल के अधिकांश समय में सक्रिय रहा है। सितंबर में लोगों को आईपीओ में निवेश करने के कई मौके मिले। हालांकि अक्टूबर में ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

अकेले सितंबर में सेबी को 41 कंपनियों के आईपीओ ऑफर दस्तावेज प्राप्त हुए थे। अक्टूबर में हम एक हाई-प्रोफाइल शुरुआत देख सकते हैं, क्योंकि फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी अपना सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए आपको बताते हैं इस महीने आने वाले तीन बड़े आईपीओ के बारे में है।


गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग (Garuda Construction And Engineering Ltd)

कंपनी 8 अक्टूबर को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी, जिसका लक्ष्य 264.10 करोड़ रुपये जुटाना है। यह इश्यू 10 अक्टूबर को बंद होगा, जिसकी कीमत 92 से 95 रुपये प्रति शेयर है। पैसे का एक बड़ा हिस्सा शेयरों के नए इश्यू के जरिए जुटाया जाएगा, जिसे ऑफर फॉर सेल के द्वारा पूरा किया जाएगा। 11 अक्टूबर को शेयर का ऑलटमेंट होगा और 15 अक्टूबर को लिस्टिंग होगी। इसमें न्यूनतम 14,444 रुपये निवेश कर सकते हैं। एक लॉट में 157 शेयर मिलेंगे।


हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India)


हुंडई मोटर इंडिया 14 अक्टूबर को 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि मारुति सुजुकी 2003 में आखिरी कंपनी थी, जिसका आईपीओ आया था। हुंडई का आईपीओ 142.19 मिलियन शेयरों के साथ बिक्री के लिए प्रस्तावित होगा।


स्विगी (Swiggy)


फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी अपने आईपीओ में 11,664 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है। 3 अक्टूबर को स्विगी के शेयरधारकों ने फ्रेश इश्यू कंपोनेंट में बढ़ोतरी को मंजूरी दी, जिससे अब 3500 करोड़ से बढ़कर 5000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। ऑफर फॉर सेल का हिस्सा 6664 करोड़ रुपये रहेगा। स्विगी के अक्टूबर के अंत तक आईपीओ बाजार में एंट्री मारने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.