हो जाइए तैयार सुपरमून के अद्भुत नजारे के लिए! 1 अगस्त को धरती के सबसे करीब आ रहे 'चंदा मामा'

Updated on 31-07-2023 01:48 PM
वॉशिंगटन : स्काईवॉचर्स के लिए अगस्त का महीना काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस महीने एक नहीं बल्कि दो फुल मून नजर आने वाले हैं और दोनों ही सुपरमून हैं। इनमें से पहला फुल मून 1 अगस्त को नजर आएगा जिसे स्टर्जन मून के रूप में जाना जाता है। सुपरमून होने के कारण यह चंद्रमा सामान्य फुल मून की तुलना में थोड़ा बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देता है जिस वजह से इसका नजारा देखते ही बनता है।

'स्टर्जन मून' नाम का एक ऐतिहासिक महत्व है। यह तब रखा गया था जब मूल अमेरिकियों, औपनिवेशिक अमेरिका और यूरोपीय लोगों ने फूल मून को देखा और उनके लिए खासतौर पर नाम दिए। सुपरमून तब दिखाई देता है जब चंद्रमा की कक्षा उसे सामान्य से अधिक पृथ्वी के करीब लाती है जिसके चलते आसमान में देखने वालों के लिए यह एक अद्भुत नजारा होता है।

अगस्त में दिखेंगे दो सुपरमून

1 अगस्त को स्टर्जन मून 2:32 बजे अपने पीक पर होगा। सूर्यास्त के बाद जब यह दक्षिण-पूर्व क्षितिज से ऊपर उठेगा तब भी यह पूरी तरह दिखाई देगा। 'सुपरमून' का टैग इसकी सुंदरता को बढ़ाता है जिससे यह आम फुल मून की तुलना में बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। साल 2023 सुपरमून के लिहाज से बेहद खास है, जिसमें कुछ चार ऐसी घटनाएं होंगी। खासतौर पर 30 अगस्त का फुल मून एक ब्लू मून होगा जो अगस्त महीने का दूसरा फुल मून होगा।

जुलाई में दिखा साल का पहला सुपरमून

हर फुल मून का नाम अपना एक सांस्कृतिक महत्व रखता है और यह विभिन्न परंपराओं से जुड़ा होता है। इससे पहले 3 जुलाई को दुनिया के कई हिस्सों में सुपरमून देखा गया था। यह साल का पहला सुपरमून था जिसे 'बक मून' भी कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा और पृथ्वी के बीच 361,934 किमी की दूरी थी जो सामान्य से 22,466 किमी कम थी। एक आम फुल मून की तुलना में 5.8 प्रतिशत बड़ा और 12.8 प्रतिशत चमकीला नजर आया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.