मई में भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाइए, अप्रैल में राहत के बाद बढ़ने वाला है पारा, IMD का मौसम अपडेट

Updated on 26-04-2023 06:23 PM
नई दिल्ली: अप्रैल का महीना बीतने को है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इस वक्त अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। कई राज्यों में तो यह 41 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि छिटपुट बारिश ने गर्मी के तेवर पर ब्रेक जरूर लगाया है। अगले कुछ दिन लोगों को हीटवेव का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं विश्व मौसम संगठन यानी WMO के मुताबिक मई का महीना तपने वाला है। मई के महीने में पारा बढ़ने की वजह अल नीनो को बताया जा रहा है। इसके चलते मॉनसून पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि मॉनसून में बदलाव की संभावना से भी विश्व मौसम संगठन ने इंकार नहीं किया है।
मॉनसून से पहले गर्मी दिखाएगी अपने तेवर
विश्व मौसम संगठन ने अपनी भविष्यवाणी में बताया कि इस बार मई के महीने में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। इसके पीछे सीधा कारण अल नीनो इफेक्ट है। कहा यह भी जा रहा है कि अल नीनो के चलते मॉनसून पर भी असर पड़ेगा। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि मॉनसून में इस बार बारिश अच्छी होगी। मौसम संगठन ने कहा कि मई में अल नीनो को असर के चलते दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी प्रभावित होगा। देश में 70 फीसदी सिंचाई मॉनसून पर ही निर्भर करती है। ऐसे में अगर मॉनसून भी प्रभावित हुआ तो किसानों के लिए मुश्किलात हो सकती है। भयंकर गर्मी दिल्ली सहित कई राज्यों में पड़ सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज की एक स्टडी के अनुसार, इस बार भारत में 90 फीसदी हिस्सा भयानक गर्मी झेलने वाला है। हीटवेव भी तगड़ी पड़ने वाली है।
राजधानी दिल्ली का हाल जान लाजिए
दिल्ली में आने वाले 7 दिन हालांकि राहत देने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच आसमान में बादल छाने के अलावा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। दिल्ली में हालांकि पिछले दिनों और मार्च-अप्रैल के महीने में कुछ ही दिन ऐसे आए हैं जब गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। बाकी दिन इतनी तेज गर्मी नहीं रही।
भारत के इन राज्यों में बारिश के भी आसार
मई में भले भीषण गर्मी के तेवर देखने को मिलेंगे लेकिन अप्रैल के बाकी बचे दिनों में हीटवेव की संभावना नहीं है। वहीं अच्छी बात यह है कि देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों में पर तेज बारिश के भी आसार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.