बंपर कमाई के लिए हो जाएं तैयार, इस महीने 10 कंपनियां लेकर आ रहीं IPO, जुटाएंगे 8 हजार करोड़ रुपये

Updated on 05-08-2023 02:52 PM

नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इस महीने 8 से 10 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। आप आईपीओ में निवेश करके बंपर कमाई कर सकते हैं। इनवेस्टमेंट बैंकरों के मुताबिक, जुलाई में चार छोटे Initial Public Offerings (IPO) की मजबूत मांग के बाद, अगस्त में लगभग ₹8,000 करोड़ जुटाने के लिए लगभग 8-10 आईपीओ कतार में हैं। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने यानी अगस्त में ज्यूपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स, TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, बालाजी स्पेशलिटी केमिकल्स, यात्रा ऑनलाइन, इनोवा कैपटैब, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स और विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया जैसी कंपनियां अपना पहला IPO लॉन्च कर सकती हैं।

अहमदाबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म कॉनकॉर्ड बायोटेक का ₹1,551 करोड़ का IPO शुक्रवार को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आ गया। वहीं ₹1,025 करोड़ का मुंबई स्थित गैर-बैंकिंग फाइनैंस कंपनी SBFC फाइनैंस IPO बुधवार को खुला है।


इस महीने इन कंपनियों के आ सकते हैं IPO

इस महीने ज्यूपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स, इनोवा कैपटैब, TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, यात्रा, बालाजी स्पेशलिटी केमिकल्स, ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं। बैंकरों के अनुसार, मजबूत सेकंडरी मार्केट के साथ प्राइमरी मार्केट का मूड अब बेहतर है। ICICI सिक्योरिटीज के निवेश बैंकिंग प्रमुख अजय सराफ ने कहा, 'ब्याज दरों और महंगाई में अनिश्चितता का दौर शांत पड़ने के बीच मजबूत सेकंडरी मार्केट के साथ पिछले दो-तीन महीनों में IPO की मांग फिर से बढ़ी है, लेकिन केवल यूनिक बिजनेस वाले अच्छे मूल्यांकन पर बेची जाने वाली चुनिंदा कंपनियों को ही अच्छी मांग मिलेगी।' 2023 में अब तक 13 कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से ₹10,283 करोड़ जुटाए हैं, जबकि 2022 में 40 कंपनियों ने ₹59,302 करोड़ जुटाए थे।
 

क्या करें रिटेल इन्वेस्टर

जानकारों का कहना है कि रिटेल इन्वेस्टरों को IPO के लिए अप्लाई करते समय अपना मकसद स्पष्ट रखना चाहिए। क्या वे कंपनी की लिस्टिंग से होने वाली कमाई के लिए आना चाह रहे हैं या फिर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर के रूप में कदम रख रहे हैं। यदि वे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर के तौर पर आ रहे हैं तो उन्हें ऑफर डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ना चाहिए, कंपनी के बिजनेस और फाइनैंशल परफॉर्मेंस को समझना चाहिए। प्रमोटर और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के स्तर के बारे में जानना चाहिए।
 

2021 के क्या हैं सीख

इस बार इन्वेस्टर, प्रमोटर और कंपनियां सतर्क हैं क्योंकि 2021 में कई बड़े-बड़े IPO ने निराश किया था। LIC के शेयर की जो कीमत IPO के समय पर 949 रुपये थी वह अब भी 644.40 रुपये पर अटकी है। यानी इश्यू प्राइस से 32% नीचे। ऐसे में जानकारों का कहना है कि बाजार में जब तेजी का दौर होता है तो प्रमोटर और कंपनियां IPO के जरिए पैसा जुटाना चाहते हैं। लेकिन निवेशकों के लिए कई बार उनके पास कुछ नहीं होता है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.