जेराल्ड कूट्जी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर पहले टेस्ट में एक विकेट लिया था

Updated on 30-12-2023 02:04 PM

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कूट्जी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। कूट्जी पेल्विक सूजन की वजह से केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। साउथ अफ्रीका बोर्ड ने इसकी जानकारी शनिवार, 30 दिसंबर को ट्वीट कर दी है।

साउथ अफ्रीका ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी का नाम नहीं बताया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा, सेंचुरियन में पहले टेस्ट के दौरान कूट्जी को सूजन हो गई और भारत की दूसरी पारी में गेंदबाजी करते समय उनकी परेशानी ज्यादा बढ़ गई। उन्हें शुक्रवार को स्कैन के लिए भेजा गया, जिसमें चोट की गंभीरता का पता चला है।

एहतियाती के तौर पर कूट्जी टीम से रिलीज- कोच शुकरी कोनराड
टीम के टेस्ट कोच शुकरी कोनराड ने कहा, एहतियाती के तौर पर कूट्जी को टीम से रिलीज करने का फैसला किया गया है। शुक्री ने आगे कहा, इसकी कोई संभावना नहीं है कि वो 10 जनवरी से शुरू होने वाले SA20 के लिए फिट होंगे।

23 साल के अफ्रीकी गेंदबाज ने सेंचुरियन में खेले पहले टेस्ट में सिर्फ 1 विकेट लिया था। कूट्जी से पहले टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग की चोट के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। कूट्जी कि जगह साउथ अफ्रीका के पास लुंगी एनगिडी और वियान मुल्डर के रूप में अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प हैं।

साउथ अफ्रीकी कप्तान बावुमा दूसरे टेस्ट से बाहर
साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा भी केपटाउन में 3 जनवरी से भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दूसरे टेस्ट में डीन एल्गर टीम की कप्तानी करेंगे।

मैच खत्म होने के साथ ही साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कोनराड ने कन्फर्म किया कि टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते बाहर हो गए हैं। वह अगला मैच मिस करने वाले हैं।

पहले टेस्ट मुकाबले के पहले दिन बावुमा हो गए थे चोटिल
बावुमा सेंचुरियन टेस्ट मैच के पहले दिन 20वें ओवर में लॉन्ग-ऑफ पर गेंद को बाउंड्री से पहले रोकते समय चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ दिया और उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया, जिसमें खिंचाव का पता चला था।

साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को पारी और 32 रन से हराया
सेंचुरियन टेस्ट में भारत तीसरे ही दिन पारी और 32 रन से हार गया। साउथ अफ्रीका ने टीम को दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट कर दिया। विराट कोहली ने फिफ्टी लगाई, बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके। साउथ अफ्रीका से नांद्रे बर्गर को 4 विकेट मिले।

पहले टेस्ट में जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी 2024 से केपटाउन में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.